भांडेर CHC में कायाकल्प टीम का निरीक्षण:व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, ऑक्सीजन थेरेपी की ट्रेनिंग भी दी

भांडेर CHC में कायाकल्प टीम का निरीक्षण:व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, ऑक्सीजन थेरेपी की ट्रेनिंग भी दी

शिवपुरी से आई कायाकल्प मूल्यांकन टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भांडेर का निरीक्षण किया। टीम ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, वार्डों की साफ-सफाई और इमरजेंसी सेवाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन लगाने की सही प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी वार्डों में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कायाकल्प टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और सेवाओं को लेकर संतोष जताया। वहीं कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए ताकि भविष्य में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ पूरी तरह सक्रिय और सजग नजर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *