नवादा में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद और ससुराल वालों पर लगाया है। गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के यशपुर निवासी गजेंद्र महतो ने नरहट थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बेटी पुष्पा वर्मा का शव ससुराल में मिला है। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था साथ ही घरेलू विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था। गजेंद्र महतो ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी 2019 में नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के बड़ी पाली निवासी अजीत वर्मा से हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ साल सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति अजीत और ससुराल वाले पुष्पा को प्रताड़ित करने लगे और मारपीट भी करते थे। पिता को आशंका- दामाद का किसी और से संबंध पिता ने आरोप लगाया है कि नौकरी लगने के बाद दामाद अजीत और भी ज्यादा प्रताड़ित कर रहा था। उन्हें आशंका है कि दामाद का किसी और से संबंध था, जिसके कारण ही पुष्पा की पिटाई के बाद उसकी हत्या कर दी गई। गजेंद्र महतो के अनुसार, शादी कराने वाले और परिवार के अन्य सदस्य हमेशा उन्हें समझाते थे। पुष्पा अपने पिता को अपने साथ हुई हर बात बताती थी। करीब दो महीने पहले भी अजीत ने पुष्पा के साथ मारपीट की थी, जिसकी जानकारी पुष्पा ने अपने पिता को दी थी। चाचा उदय और रामप्रवेश ने अजीत को समझाया था उस समय गजेंद्र महतो के गांव के चाचा उदय और रामप्रवेश ने अजीत को समझाया था। अजीत ने धमकी दी थी कि अगर पुष्पा को वापस नहीं ले जाया गया तो वह उसे जान से मार देगा। गांव वालों के समझाने पर कि लड़की को कहां रखेंगे, तब गजेंद्र ने पुष्पा को ससुराल में ही छोड़ दिया। इसके बाद पुष्पा और अजीत अपने नए घर में चले गए थे। गजेंद्र महतो ने बताया कि करीब 2-3 दिन पहले अजीत ने फोन कर सूचना दी कि पुष्पा कहीं चली गई है। लगभग आधे घंटे बाद अजीत ने फिर फोन कर पुष्पा की मृत्यु की जानकारी दी। सुबह जब गजेंद्र महतो नवादा पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा पाया। उन्होंने दामाद अजीत वर्मा पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवादा में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद और ससुराल वालों पर लगाया है। गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के यशपुर निवासी गजेंद्र महतो ने नरहट थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बेटी पुष्पा वर्मा का शव ससुराल में मिला है। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था साथ ही घरेलू विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था। गजेंद्र महतो ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी 2019 में नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के बड़ी पाली निवासी अजीत वर्मा से हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ साल सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति अजीत और ससुराल वाले पुष्पा को प्रताड़ित करने लगे और मारपीट भी करते थे। पिता को आशंका- दामाद का किसी और से संबंध पिता ने आरोप लगाया है कि नौकरी लगने के बाद दामाद अजीत और भी ज्यादा प्रताड़ित कर रहा था। उन्हें आशंका है कि दामाद का किसी और से संबंध था, जिसके कारण ही पुष्पा की पिटाई के बाद उसकी हत्या कर दी गई। गजेंद्र महतो के अनुसार, शादी कराने वाले और परिवार के अन्य सदस्य हमेशा उन्हें समझाते थे। पुष्पा अपने पिता को अपने साथ हुई हर बात बताती थी। करीब दो महीने पहले भी अजीत ने पुष्पा के साथ मारपीट की थी, जिसकी जानकारी पुष्पा ने अपने पिता को दी थी। चाचा उदय और रामप्रवेश ने अजीत को समझाया था उस समय गजेंद्र महतो के गांव के चाचा उदय और रामप्रवेश ने अजीत को समझाया था। अजीत ने धमकी दी थी कि अगर पुष्पा को वापस नहीं ले जाया गया तो वह उसे जान से मार देगा। गांव वालों के समझाने पर कि लड़की को कहां रखेंगे, तब गजेंद्र ने पुष्पा को ससुराल में ही छोड़ दिया। इसके बाद पुष्पा और अजीत अपने नए घर में चले गए थे। गजेंद्र महतो ने बताया कि करीब 2-3 दिन पहले अजीत ने फोन कर सूचना दी कि पुष्पा कहीं चली गई है। लगभग आधे घंटे बाद अजीत ने फिर फोन कर पुष्पा की मृत्यु की जानकारी दी। सुबह जब गजेंद्र महतो नवादा पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा पाया। उन्होंने दामाद अजीत वर्मा पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


