ईरान पर हुए इजरायली हमले में ईरानी सेना के सुप्रीम कमांडर की मौत

ईरान पर हुए इजरायली हमले में ईरानी सेना के सुप्रीम कमांडर की मौत

Iran–Israel war: मिडिल ईस्ट में तनाव अब खुली जंग में बदलता दिख रहा है। शुक्रवार को इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया। ईरान की राजधानी तेहरान में कई मिसाइलों के गिरने से जोरदार धमाके हुए, जिनकी गूंज दूर-दूर तक सुनी गई। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख कमांडर हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि हुई है।

साझा हमले का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला एक साझा सैन्य कार्रवाई का हिस्सा था। माना जा रहा है कि इजरायल ने यह कदम अमेरिका के समर्थन के साथ उठाया। हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों देशों की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है।

ईरानी कमांडर की मौत

इस हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख कमांडर हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि हुई है। 65 वर्षीय सलामी को ईरान के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली सैन्य अधिकारियों में गिना जाता था। सलामी अपनी कड़ी और आक्रामक रणनीति के लिए जाने जाते थे, खासकर इजरायल और अमेरिका के खिलाफ। उनकी मौत को ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और इससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका है।

अमेरिका ने समुद्र से किया हमला

इजरायली हवाई हमलों के तुरंत बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी समुद्री मार्ग से ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। पहले से ही खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना का एक शक्तिशाली बेड़ा तैनात था, जिसने कथित तौर पर मिसाइल हमले किए। इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई ने मिडिल ईस्ट की सुरक्षा स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

दोनों देश में हाई अलर्ट

हमलों के बाद इजरायल और ईरान दोनों ने अपने-अपने देशों में आपातकाल घोषित कर दिया है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। कई शहरों में लगातार सायरन बज रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं।

एयरस्पेस बंद, उड़ानें रद्द

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजरायल और ईरान दोनों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। तेल अवीव स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा इराक ने भी एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। क्षेत्र में हवाई यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *