भोजपुर में मवेशी से टकराने के बाद कार पलटी:हादसे में लोको पायलट समेत 5 लोग घायल, होली की छुट्टी में परिवार के साथ बक्सर जा रहे थे

भोजपुर में मवेशी से टकराने के बाद कार पलटी:हादसे में लोको पायलट समेत 5 लोग घायल, होली की छुट्टी में परिवार के साथ बक्सर जा रहे थे

गजराजगंज ओपी की गश्ती पुलिस ने बिना देर किए गाड़ी में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना कटेया मोड़ स्थित टाटा शोरूम के पास की है। घायलों में बक्सर जिला के सिविल लाइन निवासी विकास कुमार(40), उनकी पत्नी पूजा देवी(34), बेटा ईशान कुमार(5), बेटी शानवी कुमारी(4) और बहन श्वेता कुमारी(28) शामिल है। वर्तमान में सभी पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ में रहते हैं। जख्मी विकास पटना में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।
होली पर घर लौट रहे थे सभी श्वेता ने बताया की होली की छुट्टी पर सभी लोग कार से अपने घर बक्सर लौट रहे थे। रास्ते में मवेशी से उनकी कार टकरा गई। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। भैया-भाभी और बच्चों को पटना रेफर किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। गजराजगंज ओपी की गश्ती पुलिस ने बिना देर किए गाड़ी में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना कटेया मोड़ स्थित टाटा शोरूम के पास की है। घायलों में बक्सर जिला के सिविल लाइन निवासी विकास कुमार(40), उनकी पत्नी पूजा देवी(34), बेटा ईशान कुमार(5), बेटी शानवी कुमारी(4) और बहन श्वेता कुमारी(28) शामिल है। वर्तमान में सभी पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ में रहते हैं। जख्मी विकास पटना में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।
होली पर घर लौट रहे थे सभी श्वेता ने बताया की होली की छुट्टी पर सभी लोग कार से अपने घर बक्सर लौट रहे थे। रास्ते में मवेशी से उनकी कार टकरा गई। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। भैया-भाभी और बच्चों को पटना रेफर किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *