जिला प्रशासन ने खुले में मांस की बिक्री पर लंबे समय बाद सख्ती की है। पुलिस के साथ मिलकर राजस्व विभाग की टीम ने ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में मांस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में खुले में मांस बेचा जा रहा था, उनसे 10,950 रु. का जुर्माना वसूला। टीम के अनुसार ग्वालियर क्षेत्र में 6,350 रु., दक्षिण में 2,000 रु. और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से 2,600 रु. का जुर्माना लगाया गया।


