शराब दुकानों के लिए टेंडर शुरू, पहले चरण में 41 दुकानों के टेंडर 2 को खुलेंगे

जिले में 20 फीसदी की दर से 113 करोड़ की संभावित वृद्वि के साथ 28 ग्रुप की 111 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए ग्वालियर में टेंडर प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले चरण में 10 ग्रुप की 41 दुकानों के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। 10 ग्रुप के टेंडर 2 मार्च की शाम को खोले जाएंगे और फिर उसके बाद टेंडर पर बोली शुरू होगी। बीते वर्ष इन शराब दुकानों से लगभग 564 करोड़ का राजस्व विभाग को मिला था। सहायक आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि पहले चरण में सिटी सेंटर, गोला का मंदिर, सिकंदर कंपू, रामगढ़ , बड़ागांव, पिछोर, घाटीगांव, गधौटा ग्रुप की दुकानों के टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। चार ग्रुप में 5-5 शराब दुकान, तीन ग्रुप में 4-4 एवं तीन ग्रुप में 3-3 दुकानें शामिल हैं। पूरे प्रदेश में शराब दुकानों के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। शराब दुकानों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *