भास्कर न्यूज| जहानाबाद जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत आमजन को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा योग्य लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया गया है। आशा कार्यकर्ताओं तथा दवा सेवन कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को दवा सेवन कराने के दौरान कई जगहों पर इंकार की स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आमजन को फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देकर दवा सेवन कराया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को मखदुमपुर प्रखंड के डकरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंतर्गत साधुग्राम गांव लोगों ने फाइलेरियारोधी दवा सेवन से इंकार कर दिया। इस स्थिति से निबटने के लिए विकास मित्र बबीता कुमारी तथा आंगनबाड़ी सेविका तथा आशा कार्यकर्ता रीना कुमारी व जीना देवी की टीम ने लोगों से सकारात्मक तरीके से रोग पर संवाद किया और इंकार करने वाले 40 घरों के लगभग 300 लोगों को दवा खिलायी। 40 घरों की लगभग तीन सौ आबादी ने किया दवा का सेवन अगर दवा खाने के बाद किसी व्यक्ति में चक्कर, मतली, सर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो यह शुभ संकेत है। बताया गया कि ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि शरीर के अंदर मौजूद फ़ाइलेरिया के परजीवी दवा खाने के बाद मरते हैं। फ़ाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे सरल तरीका है कि सरकार द्वारा खिलाई जा रही दवा का सेवन करें और फ़ाइलेरिया से सुरक्षित रहें। भास्कर न्यूज| जहानाबाद जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत आमजन को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा योग्य लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया गया है। आशा कार्यकर्ताओं तथा दवा सेवन कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को दवा सेवन कराने के दौरान कई जगहों पर इंकार की स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आमजन को फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देकर दवा सेवन कराया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को मखदुमपुर प्रखंड के डकरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंतर्गत साधुग्राम गांव लोगों ने फाइलेरियारोधी दवा सेवन से इंकार कर दिया। इस स्थिति से निबटने के लिए विकास मित्र बबीता कुमारी तथा आंगनबाड़ी सेविका तथा आशा कार्यकर्ता रीना कुमारी व जीना देवी की टीम ने लोगों से सकारात्मक तरीके से रोग पर संवाद किया और इंकार करने वाले 40 घरों के लगभग 300 लोगों को दवा खिलायी। 40 घरों की लगभग तीन सौ आबादी ने किया दवा का सेवन अगर दवा खाने के बाद किसी व्यक्ति में चक्कर, मतली, सर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो यह शुभ संकेत है। बताया गया कि ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि शरीर के अंदर मौजूद फ़ाइलेरिया के परजीवी दवा खाने के बाद मरते हैं। फ़ाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे सरल तरीका है कि सरकार द्वारा खिलाई जा रही दवा का सेवन करें और फ़ाइलेरिया से सुरक्षित रहें।


