सिटी रिपोर्टर | नवादा राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 का आयोजन मार्च माह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। समय शिक्षा के अंतर्गत आयोजित इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को कक्षा तीन से आठ तक के लिए पर्यावरण अध्ययन और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कक्षा एक एवं दो के लिए भाषा की मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 14 मार्च को हिंदी-उर्दू, 16 मार्च को गणित, 17 मार्च को अंग्रेजी तथा 18 मार्च को विज्ञान और संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। 19 मार्च को कक्षा एक एवं दो के लिए गणित और अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा निर्धारित की गई है।कक्षा एक और दो का वार्षिक मूल्यांकन मौखिक होगा, जिसे संबंधित वर्ग शिक्षक द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए मुद्रित उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये उत्तर पुस्तिकाएं बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम लिमिटेड, पटना द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएंगी, जहां से प्रखंडों के माध्यम से विद्यालयों तक वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संधारण और समय पर उपलब्धता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिलों में 12 से 19 मार्च तक नियंत्रण कक्ष स्थापित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में दो परीक्षार्थियों के बीच न्यूनतम दो फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनुचित सहायता न दें। नोटबुक या अन्य सहायक सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे बाद ही विद्यार्थियों को शौचालय जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी छात्र को पाठ्यपुस्तक, नोटबुक या अन्य सहायक सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षा अवधि में विद्यालय परिसर का नियमित निरीक्षण करेंगे ताकि शांति एवं अनुशासन बना रहे।वार्षिक मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया का जिला स्तर पर अनुश्रवण और दस्तावेजीकरण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा पारदर्शी, व्यवस्थित और निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। सिटी रिपोर्टर | नवादा राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 का आयोजन मार्च माह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। समय शिक्षा के अंतर्गत आयोजित इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को कक्षा तीन से आठ तक के लिए पर्यावरण अध्ययन और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कक्षा एक एवं दो के लिए भाषा की मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 14 मार्च को हिंदी-उर्दू, 16 मार्च को गणित, 17 मार्च को अंग्रेजी तथा 18 मार्च को विज्ञान और संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। 19 मार्च को कक्षा एक एवं दो के लिए गणित और अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा निर्धारित की गई है।कक्षा एक और दो का वार्षिक मूल्यांकन मौखिक होगा, जिसे संबंधित वर्ग शिक्षक द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए मुद्रित उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये उत्तर पुस्तिकाएं बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम लिमिटेड, पटना द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएंगी, जहां से प्रखंडों के माध्यम से विद्यालयों तक वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संधारण और समय पर उपलब्धता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिलों में 12 से 19 मार्च तक नियंत्रण कक्ष स्थापित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में दो परीक्षार्थियों के बीच न्यूनतम दो फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनुचित सहायता न दें। नोटबुक या अन्य सहायक सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे बाद ही विद्यार्थियों को शौचालय जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी छात्र को पाठ्यपुस्तक, नोटबुक या अन्य सहायक सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षा अवधि में विद्यालय परिसर का नियमित निरीक्षण करेंगे ताकि शांति एवं अनुशासन बना रहे।वार्षिक मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया का जिला स्तर पर अनुश्रवण और दस्तावेजीकरण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा पारदर्शी, व्यवस्थित और निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


