कानपुर कचहरी में होली मिलन समारोह का आयोजन:फिल्मी गीतों पर डांसरों ने लगाए ठुमके, अन्नू अवस्थी के चुटकुलों से लोटपोट हुए अधिवक्ता

कानपुर कचहरी में होली मिलन समारोह का आयोजन:फिल्मी गीतों पर डांसरों ने लगाए ठुमके, अन्नू अवस्थी के चुटकुलों से लोटपोट हुए अधिवक्ता

कानपुर कचहरी में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली, देर रात तक कचहरी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बार एसोसिएशन चुनाव में नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद हुए पहले आयोजन में वकीलों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी के समर्थक हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने अपने चुटकलों से अधिवक्ताओं को जमकर गुदगुदाया। ठहाकों से गूंज उठा बार एसोसिएशन उन्होंने चुनाव से जुड़ा एक वाक्या बताते हुए कहा कि वकीलों की पत्नियां बड़ी समझदार होती हैं, महामंत्री जब चुनाव जीते तो घर पहुंचे। उनकी पत्नी पूड़ी और बालूशाही लेकर बाहर जा रही थीं। देखकर रुक गईं और उन्हें ही खाने को दे दिया… महामंत्री ने पूछा हम नहीं आते तो क्या करतीं। इस पर जवाब मिला कि गाय को खिलाने ले जा रहे थे, उसे ही खिलाते। हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी की इस कथन पर बार एसोसिएशन के लॉन ठहाकों से गूंज उठा। बार एसोसिएशन लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी लल्लन ने अपनी जीत का श्रेय अधिवक्ताओं को दिया। कहा वह अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव लड़ते रहेंगे। होली मिलन समारोह का शुभारंभ राधारानी की फूलों की होली से शुरू हुआ जिसमें महिला और पुरुष अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने सभी का मनोरंजन किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद अधिवक्ताओं ने गुझिया और ठंडाई का आनंद लिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय अवस्थी, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मो. तौहीद, कृष्णानंद झा समेत अन्य अधिवक्तागण व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *