सुपौल में होली पर प्रशासन हाई अलर्ट:DM ने संवेदनशील स्थलों पर की मॉनिटरिंग; पेट्रोलिंग बढ़ाने, अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश

सुपौल में होली पर प्रशासन हाई अलर्ट:DM ने संवेदनशील स्थलों पर की मॉनिटरिंग; पेट्रोलिंग बढ़ाने, अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश

सुपौल में होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सुपौल डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुपौल एसपी शरथ आरएस, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनोहर कुमार साहु तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल शिवेन्द्र कुमार अनुभवी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। किसी भी अफवाह पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए डीएम सावन कुमार ने बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने, गश्ती बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी सरथ आरएस ने भी सभी थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सक्रिय रखने तथा किसी भी अफवाह पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की बैठक में शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, डीजे एवं अश्लील गीतों पर नियंत्रण, सड़क सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आम लोगों से भी शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सुपौल में होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सुपौल डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुपौल एसपी शरथ आरएस, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनोहर कुमार साहु तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल शिवेन्द्र कुमार अनुभवी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। किसी भी अफवाह पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए डीएम सावन कुमार ने बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने, गश्ती बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी सरथ आरएस ने भी सभी थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सक्रिय रखने तथा किसी भी अफवाह पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की बैठक में शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, डीजे एवं अश्लील गीतों पर नियंत्रण, सड़क सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आम लोगों से भी शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *