दिघवारा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित:डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, हुड़दंग करनेवालों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

दिघवारा में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित:डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, हुड़दंग करनेवालों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

दिघवारा थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी मिठ्ठू प्रसाद और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरनाथ ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही, असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल को सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अंत में, थानाध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार, एसआई दिनेश कुमार, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, महेश स्वर्णकार, अनिल सिंह, मुखिया जमील अंसारी, ब्रजेश सिंह, अरविंद कुमार, महाराज शरण और एजाज खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। दिघवारा थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी मिठ्ठू प्रसाद और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरनाथ ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही, असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल को सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अंत में, थानाध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार, एसआई दिनेश कुमार, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, महेश स्वर्णकार, अनिल सिंह, मुखिया जमील अंसारी, ब्रजेश सिंह, अरविंद कुमार, महाराज शरण और एजाज खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *