लौरिया में दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल:बीडीओ बोले-आवागमन में सहूलियत होगी, आत्मनिर्भर की दिशा में बढ़ा सकेंगे कदम

लौरिया में दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल:बीडीओ बोले-आवागमन में सहूलियत होगी, आत्मनिर्भर की दिशा में बढ़ा सकेंगे कदम

लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दर्जन दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार और ग्रामीण विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समानता के साथ जीने का अधिकार है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजन भी मुख्यधारा से जुड़ें और उन्हें शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर मिलें। बीडीओ ने बताया कि ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे। जिन दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई, उनमें सुरेंद्र साह, दीपक कुमार, नवीन कुमार, मिथलेश कुमार, शहीद साह, नजदा खातून, मेगु राम, रामेश्वर राउत, राजेंद्र महतो, किशन महतो और सुकट राउत शामिल हैं। लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रविशेखर सिंह सहित कई प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दर्जन दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार और ग्रामीण विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समानता के साथ जीने का अधिकार है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजन भी मुख्यधारा से जुड़ें और उन्हें शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर मिलें। बीडीओ ने बताया कि ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे। जिन दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई, उनमें सुरेंद्र साह, दीपक कुमार, नवीन कुमार, मिथलेश कुमार, शहीद साह, नजदा खातून, मेगु राम, रामेश्वर राउत, राजेंद्र महतो, किशन महतो और सुकट राउत शामिल हैं। लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रविशेखर सिंह सहित कई प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *