पंचकूला ग्रीवांस मीटिंग में नहीं पहुंचे मंत्री विपुल गोयल:DC सतपाल शर्मा ने सुनीं 6 समस्याएं, जल्द शिफ्ट होगा झुरीवाला डंपिंग ग्राउंड

पंचकूला ग्रीवांस मीटिंग में नहीं पहुंचे मंत्री विपुल गोयल:DC सतपाल शर्मा ने सुनीं 6 समस्याएं, जल्द शिफ्ट होगा झुरीवाला डंपिंग ग्राउंड

हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार की शाम को आयोजित हुई ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग में मंत्री विपुल गोयल नहीं पहुंचे। जिसके चलते डीसी सतपाल शर्मा ने गीवांस कमेटी की मीटिंग समस्याएं सुनीं। मीटिंग में 6 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सेक्टर-25 के निवासियों ने गांव झुरीवाला में लंबे समय से कचरा पड़े रहने के कारण दुर्गंध फैलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कचरे के कारण न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इस पर उपायुक्त ने नगर निगम से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ने बताया कि झुरीवाला डंपिंग ग्राउंड से प्रतिदिन कचरे का उठान किया जा रहा है तथा साइट की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आसपास के लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि गांव अलीपुर में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) शुरू होने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। कामी रोड से एमआरएफ तक 150 मीटर अप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और 15 मार्च तक सड़क तैयार हो जाएगी। इसके बाद झुरीवाला डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट कर दिया जाएगा। ग्रीवांस मीटिंग में आई ये शिकायतें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *