लुधियाना पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:नशीली गोलियां बरामद, श्मशानघाट में बैठकर बेचता था, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

लुधियाना पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:नशीली गोलियां बरामद, श्मशानघाट में बैठकर बेचता था, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

लुधियाना जिले के जगराओं के सिधवा बेट में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्मशानघाट को अपने नशे के कारोबार का अड्डा बनाए हुए था। यह मामला थाना सिधवा बेट के अंतर्गत सामने आया है। बता दे कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी श्मशानघाट में बैठकर ग्राहकों को नशीली गोलियों की आपूर्ति करता है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे मौके से ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान कंनिया हुसैनी निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ हनी के तौर पर हुई है। NDPS एक्ट के तहत केस पुलिस ने हरजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिधवा बेट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मी निशान सिंह ने बताया कि सिधवा बेट के किशनपुरा चौक में नाकाबंदी के दौरान उन्हें सूचना मिली थी। श्मशानघाट से कर रहा था तस्करी सूचना में बताया गया था कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा है और श्मशानघाट से ही नशीली गोलियों की सप्लाई करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए इस धंधे में शामिल हुआ था। आरोपी को कोर्ट में किया पेश पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी ने यह भी बताया कि तस्कर श्मशानघाट का उपयोग इसलिए करते थे क्योंकि यहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम होती है, सिवाय अंतिम संस्कार के समय। अब पुलिस ने श्मशानघाट में नियमित गश्त और चेकिंग शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *