कोटा में चाकू मारने पर दो छात्र राउंडअप:ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट करने पर टोका था; 4 नीट स्टूडेंट्स पर हमला

कोटा में चाकू मारने पर दो छात्र राउंडअप:ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट करने पर टोका था; 4 नीट स्टूडेंट्स पर हमला

कोटा में नीट स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला करने वाले दो छात्रों को कुन्हाड़ी पुलिस ने राउंडअप किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रों ने सड़क पर चल रहे ग्रुप की लड़कियों पर कमेंट किया था। इस पर ग्रुप में चल रहे स्टूडेंट्स ने टोका। इस बात से नाराज होकर छात्रों ने 4 स्टूडेंट्स पर चाकू से हमला किया था। डीएसपी डॉ.पूनम ने बताया कि लेंडमार्क सिटी में गुरुवार शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच दो घटनाओं में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। 5 आरोपियों की पहचान हुई है, जिसमें से दो को राउंडअप कर लिया गया है। दोनों घटनाएं गुरुवार को 700 से 800 मीटर की दूरी पर हुई है। शाम के समय लेंडमार्क सिटी स्टूडेंट्स के ग्रुप पैदल पैदल टहल रहे थे। एक ग्रुप में 4 लड़के व कुछ लड़कियां थी। टहलते समय आरोपी छात्रों ने लड़कियो पर कुछ कमेंट किया। जिसका ग्रुप में चल रहे छात्रों ने विरोध जताया। जिसके बाद आरोपी छात्र आगे चले गए। आगे भी स्टूडेंट्स का एक ग्रुप चल रहा था। ग्रुप में 4-5 लड़के व कुछ लड़कियां थी। दूसरा ग्रुप ये सारी घटना देख रहा था। आरोपी छात्रों को ये नागवार लगा। आरोपी छात्रों ने आगे चल रहे ग्रुप के स्टूडेंट रोहित व एक अन्य पर चाकू से वार किया। जिसमें रोहित के सिर पर लगी व दूसरे लड़के के हाथ में चोट लगी। आरोपी छात्रों ने वापसी में पहले वाले स्टूडेंट के ग्रुप में चल रहे अनस व अरमान पर चाकू से हमला कर दिया। ये खबर भी पढ़े -कोटा में एक ही कोचिंग के छात्रों के बीच झगड़ा:चाकूबाजी में 4 नीट स्टूडेंट्स घायल, 20 मिनट में दो जगह वारदात कोटा में चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लेंडमार्क सिटी इलाके में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। घटना में 4 नीट स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। पीड़ित छात्रों ने थाने में शिकायत दी है। फिलहाल झगड़े का कारण सामने नहीं आया है। खबर पढ़े

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *