टीएसपी क्षेत्र में आरक्षण की लड़ाई एक मैराथन: पटेल:समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए आपस में व्यापार और संगठन मज़बूत करने पर जोर

टीएसपी क्षेत्र में आरक्षण की लड़ाई एक मैराथन: पटेल:समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए आपस में व्यापार और संगठन मज़बूत करने पर जोर

सरदार पटेल सेना की शुक्रवार को पादरडी के लीलापानी में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरदार पटेल जयंती पर सलूम्बर में हुई महारैली में समाज की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया। सरदार पटेल सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुनील पटेल नेजपुर ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में आरक्षण की लड़ाई 100 मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि एक मैराथन है। हकरजी भाई पटेल ने समाज हित में लगातार कार्य करने के लिए सरदार सेना के कार्यकर्ताओं का गांव की ओर से आभार जताया। सुनील पटेल ने आगे कहा कि आंदोलन सामाजिक और राजनीतिक बदलावों के वाहक होते हैं, जो समाज में दबी हुई आवाज़ों को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने समाज को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए आपस में व्यापार करने और संगठन को मज़बूत करने पर जोर दिया। पटेल ने कहा कि तभी पटेल पाटीदार डांगी समाज की सभी मांगे पूरी होंगी। डायालाल पाटीदार ने बैठक में कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें पटेल पाटीदार डांगी समाज को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करना, 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना, जनसंख्या के अनुपात में समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को एसटी/एससी की तर्ज पर आवासीय विद्यालय व हॉस्टल सुविधाएं प्रदान करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, अमूल पैटर्न पर दूध संग्रहण व्यवस्था में सुधार कर पशुपालकों को सीधा लाभ देने की भी मांग की गई। इस अवसर पर पादरडी गांव के युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुखलाल पटेल देवल ने दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *