मधुबनी के सभी ऑफिस में सुनी गईं जन शिकायतें:सेवा-संवाद-समाधान सिस्टम के तहत अधिकारियों ने दिए निर्देश

मधुबनी के सभी ऑफिस में सुनी गईं जन शिकायतें:सेवा-संवाद-समाधान सिस्टम के तहत अधिकारियों ने दिए निर्देश

शुक्रवार को मधुबनी के सभी कार्यालयों में ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में, समाहरणालय स्थित विभिन्न अधिकारियों के कक्षों में जिले भर से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की। दाखिल-खारिज में अवैध राशि की मांग की शिकायत की घोघरडीहा प्रखंड के पिरोजगढ़ निवासी शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने दाखिल-खारिज में अवैध राशि की मांग की शिकायत की। वहीं, गोबरौड़ा निवासी मुकेश कुमार चौधरी ने सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण का मामला उठाया। अंधराठाढ़ी प्रखंड के देवहार निवासी नारायण कुमार ने चौपाल टोला देवहार, वार्ड नंबर 3 के सरकारी तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। फुलपरास प्रखंड के सिसबा बढ़ी निवासी भागेश्वर राय ने सड़क पर साइड न देने के विवाद में टेम्पो चालक द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। सफाईकर्मी के पद से हटाने की धमकी देने की शिकायत की लौकही प्रखंड के बनगामा निवासी श्याम नंदन यादव ने 2021 के मुखिया और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें सफाईकर्मी के पद से हटाने की धमकी देने की शिकायत की। पंडौल प्रखंड के बथने निवासी नवल किशोर राय ने नल-जल अनुरक्षक योजना के तहत 2021 से मानदेय का भुगतान न होने की शिकायत की। उल्लेखनीय है कि ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ का मुख्य उद्देश्य राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने सभी लोगों की शिकायतें सम्मानपूर्वक सुनीं और त्वरित समाधान के लिए आगे की कार्रवाई की। शुक्रवार को मधुबनी के सभी कार्यालयों में ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में, समाहरणालय स्थित विभिन्न अधिकारियों के कक्षों में जिले भर से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की। दाखिल-खारिज में अवैध राशि की मांग की शिकायत की घोघरडीहा प्रखंड के पिरोजगढ़ निवासी शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने दाखिल-खारिज में अवैध राशि की मांग की शिकायत की। वहीं, गोबरौड़ा निवासी मुकेश कुमार चौधरी ने सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण का मामला उठाया। अंधराठाढ़ी प्रखंड के देवहार निवासी नारायण कुमार ने चौपाल टोला देवहार, वार्ड नंबर 3 के सरकारी तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। फुलपरास प्रखंड के सिसबा बढ़ी निवासी भागेश्वर राय ने सड़क पर साइड न देने के विवाद में टेम्पो चालक द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। सफाईकर्मी के पद से हटाने की धमकी देने की शिकायत की लौकही प्रखंड के बनगामा निवासी श्याम नंदन यादव ने 2021 के मुखिया और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें सफाईकर्मी के पद से हटाने की धमकी देने की शिकायत की। पंडौल प्रखंड के बथने निवासी नवल किशोर राय ने नल-जल अनुरक्षक योजना के तहत 2021 से मानदेय का भुगतान न होने की शिकायत की। उल्लेखनीय है कि ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ का मुख्य उद्देश्य राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने सभी लोगों की शिकायतें सम्मानपूर्वक सुनीं और त्वरित समाधान के लिए आगे की कार्रवाई की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *