ग्वालियर में आम रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत:SDM से रिटायर्ड फौजी बोला-बिना परमिशन हो रहा निर्माण, रोकें वरना भविष्य में लड़ाई की जड़ बनेगा

ग्वालियर में आम रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत:SDM से रिटायर्ड फौजी बोला-बिना परमिशन हो रहा निर्माण, रोकें वरना भविष्य में लड़ाई की जड़ बनेगा

ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने एसडीएम के पास पहुंचकर एक अवैध निर्माण की शिकायत की है। फौजी का कहना है कि सेना की सेवा कर उन्होंने जो पैसा जोड़ा, उससे एक प्लॉट खरीदा है। लेकिन उसके सामने एक व्यक्ति ने अपने प्लॉट के आगे बढ़कर आम रास्ते पर बिना परमिशन के अवैध निर्माण खड़ा कर दिया। जिससे उनकी भूमि प्रभावित हो गई है। यह निर्माण अवैध है और भविष्य में लड़ाई की जड़ बन सकता है। शिकायत एसडीएम ग्रामीण को की गई है। एसडीएम ने रिटायर्ड फौजी के आवेदन को तत्काल जांच में लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए आवेदन को आगे प्रेषित कर दिया गया है। ग्वालियर निवासी रामवीर सिंह कुशवाह सेना से रिटायर्ड फौजी हैं। रिटायर्ड फौजी ने शिकायत में बताया है कि उन्होंने देश की सेवा करते हुए जो पैसा जोड़ा, उससे महाराजपुरा थाना स्थित ग्राम सहानपुर में एक प्लॉट खरीदा था। पास ही एक दुबे का प्लॉट था। दोनों प्लॉटों के बीच में आम रास्ता था। रिटायर्ड फौजी अभी अपने प्लॉट पर निर्माण नहीं करा पा रहे हैं, लेकिन पड़ोसी ने अपने प्लॉट पर निर्माण करा लिया है। पड़ोसी ने निर्माण कराते हुए फौजी के प्लॉट के सामने वाले आम रास्ते पर अवैध निर्माण करा लिया है। उसने बिना परमिशन अपना गेट रिटायर्ड फौजी के प्लॉट के सामने निकाल दिया है। इससे फौजी भविष्य में जब भी निर्माण कराएंगे तो उन्हें परेशानी होगी और यही विवाद का कारण बनेगा। फौजी ने कहा- भविष्य में झगड़े की जड़ बनेगा अवैध निर्माण रिटायर्ड फौजी ने एसडीएम ग्रामीण को यह भी बताया है कि यह अवैध निर्माण अभी रोका जा सकता है। सामने वाला अभी निर्माण करा रहा है, लेकिन यदि जिला प्रशासन और नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में यह गंभीर झगड़े की जड़ बन जाएगा। पड़ोसी बोलता है- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा रिटायर्ड फौजी रामवीर सिंह का कहना है कि यदि पड़ोसी से कुछ कहो और अवैध निर्माण से रोको, तो वह धमकी देता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। एसडीएम ने आवेदन को जांच के लिए भेजा है। दूसरे पक्ष ने फोन बंद कर लिया जब शिकायत की गई तो दूसरे पक्ष अतुल दुबे से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि नंबर बंद है। इस मामले में एसडीएम ग्रामीण नरेश गुप्ता ने आवेदन को जांच में लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *