संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने उठाईं शहर की बड़ी समस्याएं:सरायमीरा बस स्टैंड पर अतिक्रमण व जाम, औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की मांग की

संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने उठाईं शहर की बड़ी समस्याएं:सरायमीरा बस स्टैंड पर अतिक्रमण व जाम, औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की मांग की

कन्नौज में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान मुख्य रूप से अतिक्रमण और औद्योगिक क्षेत्र की अनदेखी का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने बताया कि सरायमीरा में बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण एक गंभीर समस्या है। यहां फुटपाथ पूरी तरह से गायब हो चुका है और बसें व ऑटो सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों के बाहर अवैध रूप से ऑटो खड़े होने के कारण ग्राहकों को अपने वाहन पार्क करने की जगह नहीं मिल पाती। इसके अतिरिक्त, व्यापारियों ने मकरंदनगर स्थित लगभग 45 वर्ष पुराने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सुझाव दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फ्रैगरेंस एंड फ्लॉवर डेवलपमेंट सेंटर में प्रशिक्षण के साथ-साथ शोध कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर हल होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और जिन समस्याओं का निस्तारण शासन स्तर से होना है, उनका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *