Rashmika Vijay Gold Jewellary: सिर से पांव तक हेरिटेज गोल्ड जूलरी से लदे दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कीमत जान चौंक जाएंगे

Rashmika Vijay Gold Jewellary: सिर से पांव तक हेरिटेज गोल्ड जूलरी से लदे दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कीमत जान चौंक जाएंगे

Vijay Rashmika Gold Jewellery Price: सोशल मीडिया पर इस समय रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जूलरी की फोटोज वायरल हो रही हैं। यूजर्स इन्हें ‘गोल्ड कपल’ कह रहे हैं। दोनों ने गुरुवार को उदयपुर के मोमेंटोज इकाया होटेल में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की है। विजय-रश्मिका के वेडिंग कॉस्ट्यूम की सब तरफ चर्चा हो रही है। इस कॉस्ट्यूम में वे दोनों सोने से लदे हुए थे। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि इस कपल ने कितना सोना पहना हुआ था और उसकी क्या कीमत होगी।

PC: Instagram/rashmika_mandanna
PC: Instagram/rashmika_mandanna

विजय देवरकोंडा के सिर से पांव तक गोल्ड जूलरी

विजय देवरकोंडा ने सिर से पांव तक गोल्ड जूलरी पहनी हुई थी। उन्होंने सोने का कमरबंद पहना हुआ था, जिसे ओडियानम बोलते हैं। कलाई में हैवी गोल्ड ब्रेसलेट पहने हुए थे। पैरों में गोल्ड एंकल पहनी हुई थी। इसे कोलुसू भी बोलते हैं। गले में विजय ने दो हैवी गोल्ड नेकलेस पहने हुए थे। कानों में हैवी गोल्ड ईयररिंग्स थे। गोल्ड के बाजूबंद पहने हुए थे। उनकी रिंग भी प्लेन गोल्ड में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की गोल्ड जूलरी का वजन 1.2 से 2 किलोग्राम बताया जा रहा है। मौजूदा गोल्ड रेट के हिसाब से इस जूलरी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये हो सकती है।

PC: Instagram/rashmika_mandanna
PC: Instagram/rashmika_mandanna
PC: Instagram/rashmika_mandanna
PC: Instagram/rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना ने भी पहनी हैवी गोल्ड जूलरी

रश्मिका मंदाना भी सिर से पांव तक सोने से लदी हुई थीं। उन्होंने हैवी नेकलेस, हैवी ईयररिंग्स और मांग टीका कैरी किया हुआ था। हांथ में सोने के कंगन पहने हुए थे। इसके अलावा उन्होंने बाजूबंद, कमरबंद और नोज पिन भी पहनी हुई थी।

PC: Instagram/rashmika_mandanna
PC: Instagram/rashmika_mandanna

क्यों पहनी गोल्ड की जूलरी?

रश्मिका और विजय ने आंध्र के पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की है। इसलिए उन्होंने डायमंड या कुंदन की जूलरी के बजाय ऑल गोल्ड लुक चुना, क्योंकि कुंदन और डायमंड की जूलरी में कोल्ड एनर्जी होती है। जबकि सोना शुभ माना जाता है। साउथ इंडियन शादियों में आमतौर पर गोल्ड जूलरी ही पहनी जाती है।

PC: Instagram/rashmika_mandanna
PC: Instagram/rashmika_mandanna
PC: Instagram/rashmika_mandanna
PC: Instagram/rashmika_mandanna

क्या हैं 24, 22 और 20 कैरेट गोल्ड के रेट?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,59,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 1,02,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *