Rashmika Mandanna and Vijay Devarakonda Wedding: साउथ इंडस्ट्री के लिए 26 फरवरी 2026 का दिन बेहद खास रहा। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। उदयपुर के आलीशान ‘ITC मोमेंटोस’ में 26 फरवरी को इस कपल ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। लंबे समय तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखने के बाद, आखिरकार ‘विरोश’ (ViRosh) ने अपने प्यार को शादी का नाम दे ही दिया है। जैसे ही शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई उनकी तस्वीरों की भगवान से कर रहा है। वहीं, कुछ लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।
रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं (Rashmika Mandanna and Vijay Devarakonda Wedding)
36 साल के विजय देवरकोंडा और 29 साल की रश्मिका मंदाना की शादी किसी बड़े फिल्मी सेट की तरह नहीं, बल्कि पारंपरिक मूल्यों से भरी थी। सुबह के समय दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। इसके बाद, शाम को रश्मिका के गृहनगर कूर्ग की पहचान ‘कोडावा’ परंपरा के अनुसार भी रस्में निभाई गईं। बेहद सीमित मेहमानों और परिवार की मौजूदगी में हुई इस शादी ने यह साबित कर दिया कि खूबसूरती सादगी में ही होती है।


सोशल मीडिया पर फैंस ने की भगवान से तुलना (Rashmika and Vijay Wedding Photos)
जैसे ही रश्मिका और विजय ने शादी के जोड़े में अपनी तस्वीरें साझा कीं, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। एक यूजर ने लिखा, “मेरी फेवरेट जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं।” दूसरे ने लिखा, “रश्मिका और विजय आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।” तीसरी ने लिखा, “इनकी जोड़ी को किसी की नजर ना लगे।” एक अन्य ने लिखा, “शिव और पार्वती सी जोड़ी।” एक और ने लिखा, “राम जी सीता मईया को अपने महल ले जाते हुए।”

भगवान से कंपेयर मत करो (Rashmika and Vijay Wedding Photos Comment On Netizens)
वहीं, कई लोगों का इस पर गुस्सा आ गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “प्लीज किसी को ऐसे भगवान शिव और पार्वती से कंपेयर मत करो।” दूसरे ने लिखा, “इनकी तस्वीरें भी अच्छी हैं, लेकिन ये भगवान नहीं हैं तो उनके चाहने वालों को बोलने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए।” तीसरे ने लिखा, “मां पार्वती ने केवल तपस्या के लिए ही जन्म लिया और भोलेनाथ की होकर ही मरी…ऐसे में क्या ये तुलना सही है?”


