शाजापुर राजराजेश्वरी मंदिर में 19 मार्च से लगेगा मेला:150 से 200 दुकाने लगने की संभावना, दुकान का आकार 7×7 फीट तय

शाजापुर राजराजेश्वरी मंदिर में 19 मार्च से लगेगा मेला:150 से 200 दुकाने लगने की संभावना, दुकान का आकार 7×7 फीट तय

शाजापुर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि के 15 दिवसीय मेले को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंदिर प्रांगण में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। दुकानों के व्यवस्थित आवंटन के लिए हाल ही में बने सीमेंट कंक्रीट मैदान पर चूने की पट्टी डाली जा रही है, ताकि दुकानें तय आकार और क्रम में लग सकें। 150 से 200 दुकानें लगने का अनुमान नगर पालिका के सहायक यंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार मेले में करीब 150 से 200 दुकानों के लगने की संभावना है। प्रत्येक दुकान का आकार 7×7 फीट तय किया गया है। उन्होंने बताया कि नए बने सीमेंट कंक्रीट मैदान को नुकसान से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है। कोर कटिंग तकनीक से लगेंगी बल्लियां दुकानदारों द्वारा बल्लियां लगाने के लिए कोर कटिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा, ताकि मैदान क्षतिग्रस्त न हो। नगर पालिका का कहना है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *