फागुन के रंग में रंगा आशीर्वाद भवन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

फागुन के रंग में रंगा आशीर्वाद भवन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गुलाल व पुष्पों से मनाया फागमहोत्सव

बाड़मेर। फागुन की मस्ती और भक्ति के रंगों से सराबोर माहौल के बीच माहेश्वरी समाज के आशीर्वाद भवन में आयोजित फाग उत्सव ने सभी को भावविभोर कर दिया। अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता और सचिव राधेश्याम मूंदड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम प्रभारी जुगल तापड़िया और सुधा डांगरा ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य समाज में आपसी स्नेह और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है। गायक कलाकार कालू शर्मा ने फाग और भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर पूरा सभागार तालियों और उल्लास से गूंज उठा। ढोलक की थाप और मधुर स्वरों ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित महिला-पुरुष स्वयं को नृत्य करने से रोक नहीं सके।

होलिया में उड़े रे गुलाल, ये मस्त महीना फागुन का, कान्हा धर दो मुकुट खेलो होली और आज बिरज में होली रे रसिया जैसे भजनों पर महिलाओं ने समूह में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। एक समय ऐसा आया जब पूरा आशीर्वाद भवन फागुन के रंग में डूबा नजर आया।राधाकृष्ण की सजीव झांकी ने सभी का मन मोह लिया। पुष्पों की होली और गुलाल से वातावरण पूरी तरह रंगमय हो गया।

कार्यक्रम में ललित फोफलिया, प्रदीप राठी, भरत मूंदड़ा, सुधीर तापड़िया, पृथ्वीराज तापड़िया, जगदीश तापड़िया, सुशीला मेहता, रेखा मूंदड़ा, शोभा मूंदड़ा, बसंती तापड़िया, राजकुमारी तापड़िया, मंगला मूंदड़ा, सुरेखा तापड़िया, किरण भूतड़ा और सरोज राठी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। अंत में राधाकृष्ण मंदिर में आरती की गई तथा प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। उत्सव ने समाज में एकता, उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर संदेश दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *