मोतिहारी पुलिस ने चोरी की सात घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। यह कार्रवाई 24 फरवरी को एक बंद घर में हुई चोरी की घटना के बाद शुरू हुई। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कैश, जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में संबंधित थाने के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी शामिल थे। ससुराल में छिपा था आरोपी जांच के दौरान, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी में शामिल खुर्शीद आलम, जो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेघुवा गांव का निवासी है, मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना अंतर्गत मंझौलिया गांव स्थित अपने ससुराल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में खुर्शीद ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के बारे में भी बताया। मोबाइल और चांदी-सोने के जेवरात बरामद खुर्शीद आलम की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में शामिल दो अन्य आरोपियों अमित कुमार और दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन चांदी के पायल, सोने जैसी एक अंगूठी, सोने जैसी चार कान की बालियां और चांदी जैसे कान के इयररिंग्स सहित चोरी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले बंद घरों की रेकी करते थे और फिर सुनियोजित ढंग से ताला काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मोतिहारी पुलिस ने चोरी की सात घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। यह कार्रवाई 24 फरवरी को एक बंद घर में हुई चोरी की घटना के बाद शुरू हुई। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कैश, जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में संबंधित थाने के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी शामिल थे। ससुराल में छिपा था आरोपी जांच के दौरान, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी में शामिल खुर्शीद आलम, जो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेघुवा गांव का निवासी है, मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना अंतर्गत मंझौलिया गांव स्थित अपने ससुराल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में खुर्शीद ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के बारे में भी बताया। मोबाइल और चांदी-सोने के जेवरात बरामद खुर्शीद आलम की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में शामिल दो अन्य आरोपियों अमित कुमार और दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन चांदी के पायल, सोने जैसी एक अंगूठी, सोने जैसी चार कान की बालियां और चांदी जैसे कान के इयररिंग्स सहित चोरी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले बंद घरों की रेकी करते थे और फिर सुनियोजित ढंग से ताला काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


