Football फैंस के लिए बड़ी खबर, Indian Football League के सभी मैच अब DD Sports पर Live

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि शुक्रवार से शुरू होने वाली इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 के लिए दूरदर्शन को आधिकारिक प्रसारण साझेदार बनाया गया है।
आईएफएल का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। प्रसार भारती के स्ट्रीमिंग मंच वेव्स ऐप पर भी ‘लाइव स्ट्रीम’ किया जाएगा।
एआईएफएफ के उप सचिव एम. सत्यनारायण ने कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आईएफएल सत्र शुरू हो रहा है और लीग के लिए प्रसारण साझेदार के तौर पर दूरदर्शन हमारे साथ है। पिछले सत्र में खिताब की दौड़ आखिरी दिन तक चली थी और हमें उम्मीद है कि इस साल भी यह उतना ही रोमांचक होगा।’’
आईएफएल 2025-26 शुक्रवार को लुधियाना में नामधारी एफसी और आइजोल एफसी के बीच मैच के साथ शुरू होगा जबकि दिन के दूसरे मैच में आइजोल में चनमारी एफसी और पूर्व चैंपियन गोकुलम केरल एफसी भिड़ेंगे। 

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *