क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन:फोर्थ स्टेज का लिवर कैंसर था, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था इलाज

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया है। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, पिता के निधन की खबर मिलने के बाद रिंकू घर लौट रहे हैं। पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। रिंकू को खेलने के लिए हमेशा मना करते थे रिंकू ने बताया था कि उन्होंने टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने के पैसे नहीं थे तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करते थे। रिंकू ने बताया था- मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। रिंकू की प्रिया सरोज से सगाई हो चुकी, IPL के बाद शादी होगी वर्ल्ड कप के 5 मैच में 24 रन ही बना सके रिंकू रिंकू सिंह भारतीय टीम में छठे या सातवें नंबर पर बैटिंग करते हैं। उन्हें टीम फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करती है। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप रिंकू के लिए अच्छा नहीं रहा है। वे इस टूर्नामेंट में 5 मैच में 24 रन ही बना सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वे खाता भी नहीं खोल सके थे। टूर्नामेंट में उनका स्कोर 6, 1, 11, 6 और 0 रहा है। रिंकू पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद रहे थे। ———————— ये खबर भी पढ़िए- ‘क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से होती शादी’:प्रिया सरोज बोलीं- आज तक हमारी डेट नहीं हुई; दोनों ने अनकहे किस्से सुनाए इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिंकू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर शादी तक का सफर हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया था। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *