दरभंगा में 6 घंटे के लिए बिजली नहीं रहेगी:मेंटेनेंस का चलेगा काम, सुबह 11 बजे से सप्लाई होगी बाधित; तार भी बदला जाएगा

दरभंगा में 6 घंटे के लिए बिजली नहीं रहेगी:मेंटेनेंस का चलेगा काम, सुबह 11 बजे से सप्लाई होगी बाधित; तार भी बदला जाएगा

दरभंगा शहर के कई मोहल्लों में 27 फरवरी को बिजली सप्लाई बाधित होगी। 33 केवी पंडासराय फीडर में लहेरी टोला क्षेत्र के पास तार बदलने का काम होगा। मेंटेनेंस भी किया जाना है। विभाग के अनुसार यह मरम्मत कार्य आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। विद्युत विभाग ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 11 केवी जनरल फीडर की लाइन सिविल एसडीओ आवास के पास जंपर खोलकर चालू रखी जाएगी, ताकि आवश्यक स्थानों पर आंशिक आपूर्ति बनी रहे। हालांकि, पंडासराय फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इन मोहल्ले में बिजली कटेगी पंडासराय, खाजासराय, खराजपुर, लहेरी टोला, बिचला टोला, पंडासराय पंच गछिया प्रभावित क्षेत्र में शामिल होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य नियमित रखरखाव के तहत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में फॉल्ट और अनियोजित कटौती की समस्या कम हो सके। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि निर्धारित समय तक आवश्यक तैयारी कर लें। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। दरभंगा शहर के कई मोहल्लों में 27 फरवरी को बिजली सप्लाई बाधित होगी। 33 केवी पंडासराय फीडर में लहेरी टोला क्षेत्र के पास तार बदलने का काम होगा। मेंटेनेंस भी किया जाना है। विभाग के अनुसार यह मरम्मत कार्य आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। विद्युत विभाग ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 11 केवी जनरल फीडर की लाइन सिविल एसडीओ आवास के पास जंपर खोलकर चालू रखी जाएगी, ताकि आवश्यक स्थानों पर आंशिक आपूर्ति बनी रहे। हालांकि, पंडासराय फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इन मोहल्ले में बिजली कटेगी पंडासराय, खाजासराय, खराजपुर, लहेरी टोला, बिचला टोला, पंडासराय पंच गछिया प्रभावित क्षेत्र में शामिल होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य नियमित रखरखाव के तहत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में फॉल्ट और अनियोजित कटौती की समस्या कम हो सके। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि निर्धारित समय तक आवश्यक तैयारी कर लें। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *