100 की स्पीड में 2 ट्रकों की टक्कर,ड्राइवर-खलासी जिंदा जले:लोग बोले- 10 मिनट तक बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे; 1 घंटे देर से पहुंची दमकल

100 की स्पीड में 2 ट्रकों की टक्कर,ड्राइवर-खलासी जिंदा जले:लोग बोले- 10 मिनट तक बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे; 1 घंटे देर से पहुंची दमकल

किशनगंज में 100 की स्पीड में दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से एक ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गाड़ी से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दोनों बीच सड़क जिंदा जल गए। दूसरे ट्रक के ड्राइवर और खलासी को स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे बचा लिया। लोगों का आरोप है कि आग लगने की सूचना प्रशासन को दी गई, लेकिन दमकल की टीम 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना गुरुवार की रात कोचाधामन NH-327E की है। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए सिलसिलेवार ढंग से हादसे की पूरी कहानी जिले के कोचाधामन NH-327E पर विपरित दिशा से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हुई। दोनों गाड़ी की स्पीड100KM/h थी। टक्कर होने के बाद एक गाड़ी की पेट्रोल टंकी फट गई। इंजन में स्पार्क हुआ और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। ट्रक में बैठे चालक और खलासी कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर तक दिख रही थीं। स्थानीय लोग भागकर ट्रक के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी जबरदस्त थी कि वो कुछ नहीं कर पाए। ट्रक के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी। हम लोगों ने प्रशासन को फोन कर इसकी जानकारी दी। ट्रक के अंदर फंसे चालक और खलासी लगभग 10 मिनट तक चिल्लाते रहे। फिर उनके चिल्लाने की आवाज बंद हो गई। हमलोग समझ गए कि दोनों की जलने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, जिस ट्रक में आग लगी उसमें लहसून लदा था। वो पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी की ओर जा रहा था। स्थानीय लोग भाग कर दूसरे ट्रक के पास पहुंचे और उसमें फंसे ड्राइवर और खलासी को जैसे-तैसे बाहर निकाला। दोनों को गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 1 घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम इस घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बाद दमकल की टीम 1 घंटे देर से मौके पर पहुंची। अगर सही वक्त पर टीम आती तो ड्राइवर और खलासी को बचाया जा सकता था। लोगों का आरोप है कि, आए दिन यहां एक्सीडेंट होते रहते हैं। अक्सर गाड़ियां आपस में टकराती रहती हैं। स्थानीय निवासी नफीस ने बताया, ‘NHAI ने 3 KM तक वन वे कर दिया है। इस वजह से यहां हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है।’ क्रेन से ट्रकों को हटाया गया एक ट्रक सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक अररिया की ओर जा रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को रास्ते से हटवाया। उसके बाद जाकर आवाजाही शुरू हो पाई। किशनगंज में 100 की स्पीड में दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से एक ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गाड़ी से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दोनों बीच सड़क जिंदा जल गए। दूसरे ट्रक के ड्राइवर और खलासी को स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे बचा लिया। लोगों का आरोप है कि आग लगने की सूचना प्रशासन को दी गई, लेकिन दमकल की टीम 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना गुरुवार की रात कोचाधामन NH-327E की है। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए सिलसिलेवार ढंग से हादसे की पूरी कहानी जिले के कोचाधामन NH-327E पर विपरित दिशा से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हुई। दोनों गाड़ी की स्पीड100KM/h थी। टक्कर होने के बाद एक गाड़ी की पेट्रोल टंकी फट गई। इंजन में स्पार्क हुआ और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। ट्रक में बैठे चालक और खलासी कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर तक दिख रही थीं। स्थानीय लोग भागकर ट्रक के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी जबरदस्त थी कि वो कुछ नहीं कर पाए। ट्रक के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी। हम लोगों ने प्रशासन को फोन कर इसकी जानकारी दी। ट्रक के अंदर फंसे चालक और खलासी लगभग 10 मिनट तक चिल्लाते रहे। फिर उनके चिल्लाने की आवाज बंद हो गई। हमलोग समझ गए कि दोनों की जलने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, जिस ट्रक में आग लगी उसमें लहसून लदा था। वो पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी की ओर जा रहा था। स्थानीय लोग भाग कर दूसरे ट्रक के पास पहुंचे और उसमें फंसे ड्राइवर और खलासी को जैसे-तैसे बाहर निकाला। दोनों को गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 1 घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम इस घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बाद दमकल की टीम 1 घंटे देर से मौके पर पहुंची। अगर सही वक्त पर टीम आती तो ड्राइवर और खलासी को बचाया जा सकता था। लोगों का आरोप है कि, आए दिन यहां एक्सीडेंट होते रहते हैं। अक्सर गाड़ियां आपस में टकराती रहती हैं। स्थानीय निवासी नफीस ने बताया, ‘NHAI ने 3 KM तक वन वे कर दिया है। इस वजह से यहां हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है।’ क्रेन से ट्रकों को हटाया गया एक ट्रक सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक अररिया की ओर जा रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को रास्ते से हटवाया। उसके बाद जाकर आवाजाही शुरू हो पाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *