कोडीन कफ सिरप माफिया शुभम जायसवाल के सहयोगी सिंडिकेट इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य यादव को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान इस मामले में बनाई गयी SIT के भी अधिकारिय मौजूद रहे। दोनों को गुरुवार देर रात पुलिस ने रामनगर थानाक्षेत्र के टेंगरा मोड़ से गिरफ्तार किया। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था। जैतपुरा निवासी दोनों बाप-बेटे पर फर्जी ई-वे बिल के जारी कफ सिरप की खरीद फरोख्त का मामला दर्ज है। दोनों ने शैली ट्रेडर्स जो शुभम के पिता की है उससे खरीद-फरोख्त की है। टेंगरा मोड़ से हुए गिरफ्तार एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया – रामनगर थानाक्षेत्र के टेंगरा मोड़ पर मुखबिर की सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस और SIT टीम ने कफ सिरप मामले में वांछित मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य यादव निवासी औसानगंज, थाना जैतपुरा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर सीपी के निर्देश पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था। उन्होंने बताया – दोनों कफ सिरप से मिले हुए पैसों को रियाल स्टेट में लगा रहे थे यह रियाल स्टेट कंपनी एमएसएस फार्मा मनोज की ही है। रामनगर और कोतवाली थाने में दर्ज है मुकदमा एसीपी ने बताया – मनोज यादव पर कोतवाली थाने में कफ सिरप बिक्री का मामला दर्ज है। वहीं मनोज और उसके बेटे लक्ष्य पर रामनगर थाने में अवैध तरीके से कफ सिरप सप्लाई का मुकदमा दर्ज है। दोनों ने अभी तक लाखों के कफ सिरप की खरीद फरोख्त की है। पुलिस को कई दिनों से दोनों की तलाश थी। इन्हे आज जेल भेजा जाएगा। भोला जायसवाल का करीबी पुलिस के अनुसार मनोज यादव; शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल का करीबी है। उसने शैली ट्रेडर्स से लाखों बोतल कफ सिरप की खरीद-फरोख्त की है। सप्तसागर दवा मंडी के जरिये उसकी भोला और शुभम से मुलाकात हुई थी। फर्जी बिल के जरिये माल का परिवहन कराया जाता था। फिलहाल भोला जायसवाल इस समय सोनभद्र जेल में है। पूछताछ जारी, आज भेजा जाएगा जेल एसीपी ने बताया – यह पहला मौका है जब कोडीन कफ सिरप मामले में पिता-पुत्र को अरेस्ट किया गया है। इस मामले में आरोपी भोला जायसवाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन मास्टरमाइंड और भोला के बेटे शुभम को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जल्द ही उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी होगी। बताया जा रहा है की वह विदेश में है। सीज हुई है 13 करोड़ की प्रॉपर्टी वाराणसी पुलिस ने मंगलवार 24 फरवरी 2026 को कोडीन कफसिरप सिंडीकेट में शामिल मनोज यादव के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मनोज यादव की 13.53 करोड़ की संपत्ति जब्त कर लिया। उसके घर के बाहर कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया और जनता के बीच मुनादी कराई। कोतवाली पुलिस ने दर्ज केस में अभियुक्त मनोज कुमार यादव पुत्र भोला नाथ यादव को शुभम जायसवाल का करीबी और सिंडीकेट का हिस्सा माना। इसके बाद उसकी आपराधिक कृत्य से अर्जित अचल सम्पत्तियों व खातों को सीज कर दिया। पुलिस ने कल 13 करोड 53 लाख 05 हजार 985 रुपया मल्य की सम्पत्ति को फ्रीज किया।


