चाहे मैं कहीं भी रहूं, मुझे…, विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए लिखा इमोशनल नोट

चाहे मैं कहीं भी रहूं, मुझे…, विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए लिखा इमोशनल नोट

Rashmika-Vijay Wedding: गुरुवार (26 फरवरी) यानी आज शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अब अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं। उदयपुर के आलिशान होटल में हुई शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। हालांकि, पहले शादी से पहले मैरिज वेन्यू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं थीं, लेकिन अब विजय ने शादी की फोटो एल्बम के जरिये अपने फैंस को अपने खास दिन की झलक दिखाई है।

विजय देवरकोंडा ने वेडिंग फंक्शन के कुछ खास पल शेयर किए। रश्मिका और विजय की इन खूबसूरत फोटोज में नवविवाहित जोड़े के बीच मुस्कान, रीति-रिवाज और दिल को छू लेने वाले पल कैद हुए। वहीं, इस तस्वीरों के साथ ही विजय ने रश्मिका के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए लिखा प्यारा सन्देश

फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, “एक दिन मुझे उसकी याद आई। इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता। अगर वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता। अगर वो मेरे साथ वर्कआउट करती तो मुझे और भी मजा आता और वो सजा जैसा नहीं लगता। मुझे उसकी जरूरत थी – बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं।”

लाइगर एक्टर ने आगे लिखा, “तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया। 26.02.2026,”

विजय का रश्मिका के लिए ये प्यारा मैसेज देख उनके चाहने वालों ने बधाई प्रशंसकों ने बधाई संदेशों और दिल वाले इमोजी से कमेंट सेक्शन भर दिया। कई लोगों ने उनके शब्दों की सादगी और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए इसे हाल के समय के सबसे रोमांटिक सेलिब्रिटी वेडिंग मेसेज में से एक बताया।

वहीं, शादी के तुरंत बाद रश्मिका ने भी पति विजय के लिए एक भावुक मेसेज लिखा। रश्मिका ने लिखा,

मेरे प्यारे दोस्तों,

आप सभी मिलिए “मेरे पति” से! श्री विजय देवरकोंडा!!
वह इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया,
वह इंसान जिसने मुझे शांति का अनुभव कराया! वह इंसान जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे यह विश्वास दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से भी कहीं अधिक हासिल कर सकती हूं!
वह इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका…
वह इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ घूमना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं!
मैं वह महिला बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे आज वह बनाया है!
मैं सचमुच धन्य हूं!
विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं!! मैंने हमेशा तुमसे यह कहा है!!

रश्मिका और विजय ने पूरी गोपनीयता बनाए रखी

खबरों के मुताबिक, शादी से पहले की रस्मों, जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत नाईट के साथ जश्न शुरू हुआ, जिसमें इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। रश्मिका और विजय ने पूरी गोपनीयता बनाए रखी, जिससे उनके फैंस और चाहने वालों को उनकी शादी की ऑफिशियल फोटोज के सोशल मीडिया पर होने का बेसब्री से इंतजार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *