ललितपुर में पिकअप-बाइक की टक्कर:युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल; जांच जारी

ललितपुर में पिकअप-बाइक की टक्कर:युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल; जांच जारी

ललितपुर के कोरवास-कुम्हेड़ी मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार देवीलाल (40) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई रूपलाल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के जीजा भगवानदास ने बताया कि देवीलाल अपने चचेरे भाई रूपलाल के साथ बाइक से महरौनी की ओर जा रहे थे। कोरवास और कुम्हैडी के बीच रास्ते में एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने देवीलाल को मृत घोषित कर दिया। रूपलाल का इलाज अभी भी जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने देवीलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। देवीलाल अपने पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। वह खेती-किसानी का काम करते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *