बांदा में युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली:पत्नी से विवाद के बाद ससुर पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बांदा में युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली:पत्नी से विवाद के बाद ससुर पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बांदा में गुरुवार को एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। दशरथ राजपूत (35) को उसके घर में बाईं जांघ में गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में पाया। लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। मामला कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव का है।
ससुर पर लगाया गोली मारने का आरोप जानकारी के अनुसार, घटना के समय दशरथ घर में अकेला था, जबकि उसके पिता शिवचंद्र और अन्य परिजन खेतों में गए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। अस्पताल में दशरथ ने पुलिस को बताया कि पत्नी से विवाद के चलते उसके ससुर ने तमंचे से गोली मार दी। उसके अनुसार, वारदात के बाद ससुर अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। ससुर ने आरोपों से किया इनकार पुलिस जांच में सामने आया कि बुधवार शाम दशरथ अपनी ससुराल लौहाई गांव गया था और पत्नी सपना को साथ लेकर मवई लौटा था। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसकी जानकारी सपना ने अपने पिता राकेश राजपूत को दी। गुरुवार सुबह राकेश मवई पहुंचा और अपनी बेटी को साथ लेकर मायके चला गया। घटना के बाद पुलिस ने सपना और उसके पिता राकेश को थाने बुलाकर पूछताछ की। राकेश ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दशरथ अक्सर उनकी बेटी से झगड़ा करता है और उन्हें फंसाने के लिए खुद को गोली मारी है। दशरथ और सपना की शादी पिछले वर्ष हुई थी। गोली चलने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *