सड़क हादसे में कोलकाता के आर्केस्ट्रा डांसर की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो में मारी थी टक्कर; शादी समारोह में इवेंट करने जा रहे थे

सड़क हादसे में कोलकाता के आर्केस्ट्रा डांसर की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो में मारी थी टक्कर; शादी समारोह में इवेंट करने जा रहे थे

पूर्णिया में सड़क हादसे में कोलकाता के आर्टिस्ट की जान चली गई। जबकि 3 कलाकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में ऑटो के पलटने से हुआ। सभी आर्टिस्ट एक शादी समारोह में इवेंट करने आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना के वक्त ऑटो पर 6 लोग सवार थे। हादसा के.नगर के परोरा मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के रहने वाले सुरजीत मजुमदार के बेटे शिवम मजुमदार (17) के रूप में हुई है। शिवम एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करता था और आर्केस्ट्रा डांसर था। शादी समारोह में स्टेज शो करने गए थे कलाकार घटना की जानकारी देते हुए जख्मी आर्टिस्ट श्यामल ने बताया कि सभी कलाकार बिहारीगंज में एक शादी समारोह में स्टेज शो करने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे एक ऑटो से पूर्णिया के लिए निकल पड़े। ऑटो में दो पुरुष और चार महिला कलाकार सवार थे। ऑटो के.नगर के परोरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार छह में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और सभी घायलों को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया पहुंचाया। इलाज के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया। बाकि तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। आर्टिस्टों ने बताया कि शिवम बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। ऑर्केस्ट्रा में काम कर अपने घर का सहारा बना हुआ था। पूर्णिया में सड़क हादसे में कोलकाता के आर्टिस्ट की जान चली गई। जबकि 3 कलाकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में ऑटो के पलटने से हुआ। सभी आर्टिस्ट एक शादी समारोह में इवेंट करने आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना के वक्त ऑटो पर 6 लोग सवार थे। हादसा के.नगर के परोरा मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के रहने वाले सुरजीत मजुमदार के बेटे शिवम मजुमदार (17) के रूप में हुई है। शिवम एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करता था और आर्केस्ट्रा डांसर था। शादी समारोह में स्टेज शो करने गए थे कलाकार घटना की जानकारी देते हुए जख्मी आर्टिस्ट श्यामल ने बताया कि सभी कलाकार बिहारीगंज में एक शादी समारोह में स्टेज शो करने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे एक ऑटो से पूर्णिया के लिए निकल पड़े। ऑटो में दो पुरुष और चार महिला कलाकार सवार थे। ऑटो के.नगर के परोरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार छह में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और सभी घायलों को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया पहुंचाया। इलाज के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया। बाकि तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। आर्टिस्टों ने बताया कि शिवम बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। ऑर्केस्ट्रा में काम कर अपने घर का सहारा बना हुआ था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *