चांदी की चेन से खुला विशाल हत्याकांड का राज:दोस्त की बहन से अफेयर में हत्या, एक आरोपी अरेस्ट

चांदी की चेन से खुला विशाल हत्याकांड का राज:दोस्त की बहन से अफेयर में हत्या, एक आरोपी अरेस्ट

मोतिहारी में हुए चर्चित विशाल हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बिरयानी पार्टी के बहाने बुलाकर ले गया गिरफ्तार आदित्य ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक विशाल और रवि उसके दोस्त थे। रवि ने उससे कहा कि विशाल को घर से बुला लाओ, रील बनाएंगे और बिरयानी पार्टी करेंगे। इसके बाद वह विशाल को बाइक से मोतिहारी ले आया। बरियारपुर चौक से बिरयानी पैक कर वे लोग हराजपुर टिकुलिया बांध पहुंचे। वहां बांध के नीचे बैठकर तीनों ने बिरयानी खाई। इसी दौरान रवि हाथ धोने के बहाने विशाल के पीछे गया और अचानक चाकू से उस पर हमला कर दिया। पहले पेट में वार किया, फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक से मोतिहारी लौटे, कपड़े बदले और फिर बेतिया की ओर फरार हो गए। 6 महीने से था संबंध, परिवार को थी जानकारी पूछताछ में आदित्य ने बताया कि हत्या के बाद रवि ने खुलासा किया कि विशाल का उसकी बहन से पिछले छह माह से संबंध था। इस बात की जानकारी रवि के माता-पिता को भी हो गई थी। परिवार के दबाव में रवि विशाल को “ठिकाने लगाने” की बात सोच रहा था। दोस्ती के कारण वह पहले कदम नहीं उठा पा रहा था, लेकिन बाद में उसने साजिश रचकर विशाल को बुलवाया और वारदात को अंजाम दे दिया। शव की पहचान के बाद बनी विशेष टीम 22 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई, जिसके बाद उसकी पहचान पतौड़ा बनकट गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई। परिजनों के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सदर डीएसपी-2 जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। चांदी की चेन से खुला राज,फोटो में दिखी घटनास्थल से पुलिस को एक चांदी की चेन बरामद हुई थी। जब पुलिस ने विशाल का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाला तो एक फोटो में वह उसी तरह की चेन पहने दिखा। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। मोतिहारी में हुए चर्चित विशाल हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बिरयानी पार्टी के बहाने बुलाकर ले गया गिरफ्तार आदित्य ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक विशाल और रवि उसके दोस्त थे। रवि ने उससे कहा कि विशाल को घर से बुला लाओ, रील बनाएंगे और बिरयानी पार्टी करेंगे। इसके बाद वह विशाल को बाइक से मोतिहारी ले आया। बरियारपुर चौक से बिरयानी पैक कर वे लोग हराजपुर टिकुलिया बांध पहुंचे। वहां बांध के नीचे बैठकर तीनों ने बिरयानी खाई। इसी दौरान रवि हाथ धोने के बहाने विशाल के पीछे गया और अचानक चाकू से उस पर हमला कर दिया। पहले पेट में वार किया, फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक से मोतिहारी लौटे, कपड़े बदले और फिर बेतिया की ओर फरार हो गए। 6 महीने से था संबंध, परिवार को थी जानकारी पूछताछ में आदित्य ने बताया कि हत्या के बाद रवि ने खुलासा किया कि विशाल का उसकी बहन से पिछले छह माह से संबंध था। इस बात की जानकारी रवि के माता-पिता को भी हो गई थी। परिवार के दबाव में रवि विशाल को “ठिकाने लगाने” की बात सोच रहा था। दोस्ती के कारण वह पहले कदम नहीं उठा पा रहा था, लेकिन बाद में उसने साजिश रचकर विशाल को बुलवाया और वारदात को अंजाम दे दिया। शव की पहचान के बाद बनी विशेष टीम 22 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई, जिसके बाद उसकी पहचान पतौड़ा बनकट गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई। परिजनों के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सदर डीएसपी-2 जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। चांदी की चेन से खुला राज,फोटो में दिखी घटनास्थल से पुलिस को एक चांदी की चेन बरामद हुई थी। जब पुलिस ने विशाल का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाला तो एक फोटो में वह उसी तरह की चेन पहने दिखा। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *