सांसद ने किया निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण:शांभवी चौधरी ने कहा- रेलवे गुमटी पर भी ROB का जल्द शुरू होगा निर्माण

सांसद ने किया निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण:शांभवी चौधरी ने कहा- रेलवे गुमटी पर भी ROB का जल्द शुरू होगा निर्माण

समस्तीपुर में स्थानीय सांसद शांभवी(एलजेपीआर) ने आज शहर के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर बन रहे आरओबी काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य एजेंसी के इंजीनियरों के साथ काम की प्रगति के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि काम की गुणवत्ता के समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर आरओबी की मांग सालों पुरानी है। सांसद ने बताया कि जब वह एनडीए से टिकट लेने के बाद समस्तीपुर पहुंची थी, तो लोगों ने इस पुल के निर्माण की मांग की थी। जिसके बाद इन्होंने लोगों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद उनका यह पहला कार्य होगा कि पुल निर्माण की स्वीकृति करावें। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बिहार सरकार से कॉडिनेट कर इस पुल के निर्माण की स्वीकृति दिनवाई। आज इस पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह पुल 2027- 28 तक बन कर तैयार हो जाएगा। इस पुल का निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर भी जल्द शुरू होगा निर्माण सांसद ने कहा कि इसके साथ ही बहुत जल्द समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर भी आरओबी का निर्माण काम शुरू होगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर विभागीय प्रक्रिया की जा रही है। सांसद ने कहा कि दोनों ओरओबी का निर्माण पूरा होने पर शहर ओर मुक्तापुर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। अभी लोग यहां घंटो जाम में फंसे रहते हैं। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोजपा रामविलास के साथ ही भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। समस्तीपुर में स्थानीय सांसद शांभवी(एलजेपीआर) ने आज शहर के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर बन रहे आरओबी काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य एजेंसी के इंजीनियरों के साथ काम की प्रगति के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि काम की गुणवत्ता के समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर आरओबी की मांग सालों पुरानी है। सांसद ने बताया कि जब वह एनडीए से टिकट लेने के बाद समस्तीपुर पहुंची थी, तो लोगों ने इस पुल के निर्माण की मांग की थी। जिसके बाद इन्होंने लोगों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद उनका यह पहला कार्य होगा कि पुल निर्माण की स्वीकृति करावें। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बिहार सरकार से कॉडिनेट कर इस पुल के निर्माण की स्वीकृति दिनवाई। आज इस पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह पुल 2027- 28 तक बन कर तैयार हो जाएगा। इस पुल का निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर भी जल्द शुरू होगा निर्माण सांसद ने कहा कि इसके साथ ही बहुत जल्द समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर भी आरओबी का निर्माण काम शुरू होगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर विभागीय प्रक्रिया की जा रही है। सांसद ने कहा कि दोनों ओरओबी का निर्माण पूरा होने पर शहर ओर मुक्तापुर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। अभी लोग यहां घंटो जाम में फंसे रहते हैं। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोजपा रामविलास के साथ ही भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *