प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने लगाया एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर:विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद, युवाओं को बहतर रोजगार दिलाने पर जोर

प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने लगाया एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर:विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद, युवाओं को बहतर रोजगार दिलाने पर जोर

राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय ने एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। शिविर में लगभग 10 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।इन कंपनियों ने दिनभर शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर युवाओं को अपनी-अपनी कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के मौकों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया- इस शिविर के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों की योग्यता संबंधी आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलेगी। कंपनियों के प्रतिनिधि योग्य अभ्यर्थियों को सीधे आमंत्रित करेंगे, ताकि वे कंपनी के कैंपस में अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकें। प्रशासन को उम्मीद है कि इस आयोजन से सैकड़ों युवाओं का चयन संभव हो सकेगा। ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी और अवसर एक ही स्थान पर मिल सकें। यह आयोजन न केवल युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा, बल्कि इसे जिले में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *