20 पंचायत समितियों में 13.83 लाख मतदाता, अंतिम सूची जारी

– 9 हजार 426 मतदाताओं की बढ़ोतरी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में दी जानकारी

उदयपुर. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को किया गया। पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत अब जिले की 20 पंचायत समितियों में कुल 13 लाख 83 हजार 178 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी राठौड़ ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद प्रपत्र 1 से 3 में दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। 29 जनवरी से 16 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के बाद बुधवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची के अनुसार जिले में अब कुल 13 लाख 83 हजार 178 मतदाता हैं। इस प्रकार 9 हजार 426 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।बैठक में भारतीय जनता पार्टी से मनीष शर्मा व दीपक शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से महेंद्र डामोर, बहुजन समाज पार्टी से सुरेशकुमार मेघवाल, शिवकुमार गौतम व जगदीश बाबरिया तथा भारतीय आदिवासी पार्टी से अमित खराड़ी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पुरुष मतदाता अधिक, 5 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल

अंतिम सूची के अनुसार 7 लाख 5 हजार 667 पुरुष, 6 लाख 77 हजार 506 महिला तथा 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

पंचायत समिति वार मतदाता संख्या

पंचायत समिति : मतदाताओं की संख्याबड़गांव : 77,125

भीण्डर : 97,781देवला : 44,150

घासा : 85,061गिर्वा : 65,144

गोगुन्दा : 89,369झाड़ोल : 71,250

कल्याणपुर : 35,236खेरवाड़ा : 84,148

कोटड़ा : 69,030कुराबड़ : 70,188

मावली : 94,512नाई : 46,997

नयागांव : 70,218ओगणा : 41,851

फलासिया : 72,835

ऋषभदेव : 66,459

सायरा : 78,483सुलेव : 37,059

वल्लभनगर : 86,282

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *