जोधपुर के नए कमिश्नर बोले- बचपन इसी शहर में बीता:कहा- बेहतर करेंगे पुलिसिंग; शरत कविराज को पदभार ग्रहण करने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया

जोधपुर के नए कमिश्नर बोले- बचपन इसी शहर में बीता:कहा- बेहतर करेंगे पुलिसिंग; शरत कविराज को पदभार ग्रहण करने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया

जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने कहा- इस शहर में मेरा बचपन गुजरा है। इसके चलते यहां की परिस्थितियों से वो भली-भांति वाकिफ हैं। इसलिए बेहतर पुलिसिंग के लिए ये अनुभव भी काम आएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा- मैं ईश्वर, राज्य सरकार और DG का शुक्रगुजार हूं कि उन्हें जोधपुर की जनता की सेवा करने का मौका मिला है। इस शहर के लिए यदि वह कुछ भी कर पाते हैं तो व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां पास के ही DRM ऑफिस से भी उनके नानाजी के समय का पुराना नाता है। कमिश्नर शरत कविराज ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कमिश्नर रहे ओमप्रकाश-1 की जगह ली। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई। शहर की कानून व्यवस्थाएं बेहतर करने पर काम किया जाएगा
पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने कहा- यहां के कमिश्नरेट के पावर को इफेक्टिव तरीके से कैसे काम लेना है, इस पर फोकस किया जाएगा। क्योंकि इस जोधपुर में उनका बचपन से नाता रहा है। इसलिए यहां पर उनके कई परिचित हैं। इससे जो अच्छा-बुरा, भला जो भी होगा, उन तक पहुंचेगा। कमिश्नर शरत कविराज ने कहा- बेहतर पुलिसिंग के लिए नए और पुराने शहर जोधपुर में सभी संगठनों, CLG मेंबर, पुलिस थानों से जानकारी लेकर शहर की कानून व्यवस्थाएं बेहतर हो, इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा- आजकल सबसे ज्यादा चिंता का विषय नशा है। इसकी वजह से अपराध बढ़ रहे हैं। नशे की वजह से कई दूसरे अपराध भी हो रहे हैं। इस पर विशेष कसावट की जाएगी। साइबर क्राइम रोकने के लिए चलेगा अवेयरनेस का प्रोग्राम
कमिश्नर ने कहा- बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए अवेयरनेस का प्रोग्राम चलाया जाएगा। टेक्नोलॉजी क्षेत्र में उनके अनुभव को जोधपुर को लाभ मिले, इस पर भी काम किया जाएगा। इसलिए जो प्राथमिकताएं राज्य सरकार की है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छे से हो। इसके अलावा DG के PHQ की अपनी प्राथमिकताएं हैं। उनको यहां क्रियान्वित किया जाएगा। इसके बाद की जो प्राथमिकताएं इस शहर के लोगों की क्या अपेक्षाएं हैं। इस पर काम किया जाएगा। अवैध बजरी खनन को लेकर कहा- इस मामले में SOG ने अच्छा काम किया है। वो खुद इसी विभाग से आए हैं। जो सिस्टमेटिक चेंजेस होने हैं, वो भी हुए हैं। इसके चलते इस सरकार में बजरी माफिया उतना प्रभावी नहीं है। जोधपुर में जो सहयोग दूसरी एजेंसियों को चाहिएगा, वो भी मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *