औरंगाबाद में हाईटेंशन तार से झुलसकर दामाद की मौत:ससुर का चल रहा इलाज, बांस काटने गए थे दोनों; बगल में था 33 हजार वोल्ट का तार

औरंगाबाद में गुरुवार को हाईटेंशन बिजली तात से झुलसकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि ससुर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतक बारुण थाना क्षेत्र के मस्तूल बारुण गांव निवासी अमित कुमार (38) है, जबकि घायल ससुर रामाधार ठाकुर है। अमित कुमार अपने ससुर रामाधार ठाकुर के साथ घर के काम के लिए बांस काटने गए थे। जहां बांस काट रहे थे, वहां पास से 33 हजार केवीए का हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा हुआ है। बांस काटने के दौरान हरा बांस हाईटेंशन तार पर गिर गया। बांस हरा होने के कारण उसमें तुरंत करंट प्रवाहित हो गया और उसकी चपेट में ससुर-दामाद आ गए। घटना रफीगंज थानाक्षेत्र के खरांटी गांव की है। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बिजली की चपेट से अलग किया और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही अमित कुमार ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामाधार ठाकुर का इलाज चल रहा है।
तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक के चचेरे साले नागेंद्र ठाकुर ने बताया कि 2010 में अमित कुमार की शादी गीता देवी के साथ हुई थी। उनके 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की असमय मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया है। 3 वहीं, रामाधार ठाकुर की तीन बेटियां हैं। बेटा नहीं है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा नहीं होने के कारण अमित ही अपने ससुराल की देखभाल करता था। उसकी पत्नी और बच्चे भी ससुराल में ही रहते थे। वह पिछले एक महीने से ससुराल में रह रहा था। 5 दिन पहले वह अपने पैतृक घर गया था और फिर वापस लौट आया था। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। औरंगाबाद में गुरुवार को हाईटेंशन बिजली तात से झुलसकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि ससुर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतक बारुण थाना क्षेत्र के मस्तूल बारुण गांव निवासी अमित कुमार (38) है, जबकि घायल ससुर रामाधार ठाकुर है। अमित कुमार अपने ससुर रामाधार ठाकुर के साथ घर के काम के लिए बांस काटने गए थे। जहां बांस काट रहे थे, वहां पास से 33 हजार केवीए का हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा हुआ है। बांस काटने के दौरान हरा बांस हाईटेंशन तार पर गिर गया। बांस हरा होने के कारण उसमें तुरंत करंट प्रवाहित हो गया और उसकी चपेट में ससुर-दामाद आ गए। घटना रफीगंज थानाक्षेत्र के खरांटी गांव की है। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बिजली की चपेट से अलग किया और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही अमित कुमार ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामाधार ठाकुर का इलाज चल रहा है।
तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक के चचेरे साले नागेंद्र ठाकुर ने बताया कि 2010 में अमित कुमार की शादी गीता देवी के साथ हुई थी। उनके 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की असमय मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया है। 3 वहीं, रामाधार ठाकुर की तीन बेटियां हैं। बेटा नहीं है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा नहीं होने के कारण अमित ही अपने ससुराल की देखभाल करता था। उसकी पत्नी और बच्चे भी ससुराल में ही रहते थे। वह पिछले एक महीने से ससुराल में रह रहा था। 5 दिन पहले वह अपने पैतृक घर गया था और फिर वापस लौट आया था। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *