पूर्णिया में आज शाम आ रहे अमित शाह:गृह मंत्री के दौरे को लेकर मॉक ड्रिल कैंसिल, संभावित आपदा की तैयारी परखी जानी थी

पूर्णिया में आज शाम आ रहे अमित शाह:गृह मंत्री के दौरे को लेकर मॉक ड्रिल कैंसिल, संभावित आपदा की तैयारी परखी जानी थी

पूर्णिया में आज भूकंप को लेकर मॉक ड्रिल होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के कारण रद्द कर दी गई। आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया आ रहे और 27 फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मॉक ड्रिल को स्थगित करने का फैसला लिया है। मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जिले के 5 प्रमुख स्थानों पर होनी थी। इनमें पूर्णिया समाहरणालय परिसर, पूर्णिया कॉलेज (पुस्तकालय), GMCH पूर्णिया, वीवीआईटी (VVIT) और एचपीसीएल बियाडा शामिल हैं। इन स्थानों पर भूकंप जैसी स्थिति बनाकर रेस्क्यू, राहत और चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी परखी जानी थी। सीमावर्ती मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी 26 फरवरी को अमित शाह अररिया में सीमा चौकी लेटी का उद्घाटन करेंगे और सीमावर्ती मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद पूर्णिया पहुंचकर जीरो माइल स्थित होटल मेफेयर में रात्रि विश्राम करेंगे। 27 फरवरी को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक के बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।
मॉक ड्रिल में ये रिहर्सल होने वाले थे मॉक ड्रिल के तहत मलबे से लोगों को निकालने, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने, अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्था जांचने, फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने, पुलिस की ओर से भीड़ नियंत्रण और SDRF-NDRF की तैनाती का अभ्यास होना था। आर्ट गैलरी के पास वाले मैदान को स्टेजिंग एरिया बनाया गया था, जहां से सभी आपातकालीन वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाना था, लेकिन 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को देखते हुए प्रशासन ने मॉक ड्रिल को स्थगित करने का फैसला लिया है। पूर्णिया में आज भूकंप को लेकर मॉक ड्रिल होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के कारण रद्द कर दी गई। आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया आ रहे और 27 फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मॉक ड्रिल को स्थगित करने का फैसला लिया है। मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जिले के 5 प्रमुख स्थानों पर होनी थी। इनमें पूर्णिया समाहरणालय परिसर, पूर्णिया कॉलेज (पुस्तकालय), GMCH पूर्णिया, वीवीआईटी (VVIT) और एचपीसीएल बियाडा शामिल हैं। इन स्थानों पर भूकंप जैसी स्थिति बनाकर रेस्क्यू, राहत और चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी परखी जानी थी। सीमावर्ती मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी 26 फरवरी को अमित शाह अररिया में सीमा चौकी लेटी का उद्घाटन करेंगे और सीमावर्ती मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद पूर्णिया पहुंचकर जीरो माइल स्थित होटल मेफेयर में रात्रि विश्राम करेंगे। 27 फरवरी को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक के बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।
मॉक ड्रिल में ये रिहर्सल होने वाले थे मॉक ड्रिल के तहत मलबे से लोगों को निकालने, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने, अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्था जांचने, फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने, पुलिस की ओर से भीड़ नियंत्रण और SDRF-NDRF की तैनाती का अभ्यास होना था। आर्ट गैलरी के पास वाले मैदान को स्टेजिंग एरिया बनाया गया था, जहां से सभी आपातकालीन वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाना था, लेकिन 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को देखते हुए प्रशासन ने मॉक ड्रिल को स्थगित करने का फैसला लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *