शिवहर में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल:जिला प्रशासन ने 9 स्थानों पर तैयारियों का आकलन किया,सायरन बजने के साथ कार्य प्रारंभ

शिवहर में जिला प्रशासन ने भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए गुरुवार, 26 फरवरी को एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित भूकंप की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत-बचाव कार्यों में दक्षता और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। यह अभ्यास सुबह 8 बजे शुरू हुआ। 08:20 बजे सायरन बजते ही सभी बचाव दल सक्रिय हो गए और निर्धारित स्थलों पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में मॉक ड्रिल संपन्न जिले के 9 प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों को सिमुलेशन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया था। इनमें समाहरणालय शिवहर, अनुमंडल कार्यालय, रिलायंस जियो मार्ट, सिटी कार्ट मॉल, सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, राजकीय डिग्री महाविद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय (कन्या) रसीदपुर शामिल थे। प्रत्येक स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में मॉक ड्रिल संपन्न हुआ। अभ्यास के दौरान सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रखी गई, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों का वास्तविक आकलन किया जा सके। यह मॉक ड्रिल जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जबकि सभी चयनित स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात रहे। एसडीपीओ बोले- लोगों को जागरूक करना लक्ष्य एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि यह अभ्यास भूकंप जैसी आपदा से बचाव के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया गया कि भूकंप आने की स्थिति में किस प्रकार सतर्क रहना है और सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचना है। किसान मैदान में आयोजित मुख्य प्रदर्शन स्थल पर अग्निशमन विभाग, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीम, स्वास्थ्य विभाग, सहायता केंद्र, सामुदायिक किचन और चिकित्सा कैंप सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां राहत-बचाव की विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। आपदा के समय अफवाहों से बचने की अपील मॉक ड्रिल में जिला पदाधिकारी के अलावा उप विकास आयुक्त ब्रजेश कुमार, एडीएम श्री मेधावी, आपदा प्रभारी श्वेता सुमन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपदा के समय अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। शिवहर में जिला प्रशासन ने भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए गुरुवार, 26 फरवरी को एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित भूकंप की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत-बचाव कार्यों में दक्षता और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। यह अभ्यास सुबह 8 बजे शुरू हुआ। 08:20 बजे सायरन बजते ही सभी बचाव दल सक्रिय हो गए और निर्धारित स्थलों पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में मॉक ड्रिल संपन्न जिले के 9 प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों को सिमुलेशन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया था। इनमें समाहरणालय शिवहर, अनुमंडल कार्यालय, रिलायंस जियो मार्ट, सिटी कार्ट मॉल, सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, राजकीय डिग्री महाविद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय (कन्या) रसीदपुर शामिल थे। प्रत्येक स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में मॉक ड्रिल संपन्न हुआ। अभ्यास के दौरान सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रखी गई, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों का वास्तविक आकलन किया जा सके। यह मॉक ड्रिल जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जबकि सभी चयनित स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात रहे। एसडीपीओ बोले- लोगों को जागरूक करना लक्ष्य एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि यह अभ्यास भूकंप जैसी आपदा से बचाव के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया गया कि भूकंप आने की स्थिति में किस प्रकार सतर्क रहना है और सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचना है। किसान मैदान में आयोजित मुख्य प्रदर्शन स्थल पर अग्निशमन विभाग, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीम, स्वास्थ्य विभाग, सहायता केंद्र, सामुदायिक किचन और चिकित्सा कैंप सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां राहत-बचाव की विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। आपदा के समय अफवाहों से बचने की अपील मॉक ड्रिल में जिला पदाधिकारी के अलावा उप विकास आयुक्त ब्रजेश कुमार, एडीएम श्री मेधावी, आपदा प्रभारी श्वेता सुमन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपदा के समय अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *