पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया गया। टोंटोगड़ा गांव के पास मुख्य सड़क किनारे सीआरपीएफ को एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिला, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सेडल से मनोहरपुर जाने वाली सड़क पर सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ की टीम ने टोंटोगड़ा गांव के समीप लोहे के पाइप में रखे इस आईईडी का पता लगाया। आईईडी मिलने के बाद जवानों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और आम लोगों की आवाजाही रोक दी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ा खतरा टल गया। उन्होंने कहा कि बम को बरामद कर सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पूरे क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया गया। टोंटोगड़ा गांव के पास मुख्य सड़क किनारे सीआरपीएफ को एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिला, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सेडल से मनोहरपुर जाने वाली सड़क पर सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ की टीम ने टोंटोगड़ा गांव के समीप लोहे के पाइप में रखे इस आईईडी का पता लगाया। आईईडी मिलने के बाद जवानों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और आम लोगों की आवाजाही रोक दी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ा खतरा टल गया। उन्होंने कहा कि बम को बरामद कर सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पूरे क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


