पत्नी से विवाद, तनाव में आकर पति ने की आत्महत्या:काम से लौटते ही घर पर शुरू हो गई थी कहासुनी, गोदाम के पास शख्स का मिला शव

पत्नी से विवाद, तनाव में आकर पति ने की आत्महत्या:काम से लौटते ही घर पर शुरू हो गई थी कहासुनी, गोदाम के पास शख्स का मिला शव

पूर्णिया में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। मृतक समस्तीपुर निवासी तुसली कुमार (32) है। जो पेशे से क्रेन चालक था। 16 साल से किराए के मकान में रह रहा था। मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से तुलसी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से वो तनाव में रहता था। लोगों से बातचीत करना भी काफी कम कर दिया था। रोज की तरह सुबह काम पर गया था और दिनभर गोदाम में क्रेन चलाने का काम किया। शाम में थोड़ी देर के लिए घर लौटा, जहां फिर से विवाद हुआ। इसके बाद वो घर से निकल गया। देर रात गोदाम के पास ही उसके शव मिलने की सूचना मिली। मैं परिजन के साथ मौके पर गया। मुंह से झाग आ रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला कीटनाशक खाकर सुसाइड का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। मृतक समस्तीपुर निवासी तुसली कुमार (32) है। जो पेशे से क्रेन चालक था। 16 साल से किराए के मकान में रह रहा था। मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से तुलसी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से वो तनाव में रहता था। लोगों से बातचीत करना भी काफी कम कर दिया था। रोज की तरह सुबह काम पर गया था और दिनभर गोदाम में क्रेन चलाने का काम किया। शाम में थोड़ी देर के लिए घर लौटा, जहां फिर से विवाद हुआ। इसके बाद वो घर से निकल गया। देर रात गोदाम के पास ही उसके शव मिलने की सूचना मिली। मैं परिजन के साथ मौके पर गया। मुंह से झाग आ रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला कीटनाशक खाकर सुसाइड का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *