जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के मुगल चपरी गांव में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद एक व्यक्ति की हत्या हो गई। बुधवार देर शाम हुई इस घटना में साले ने अपनी बहन को थप्पड़ मारने से नाराज होकर जीजा को तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मुगल चपरी निवासी कालीचरण भूईया (63) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कालीचरण ने अपने घर पर मटन बनवाया था और भोजन के लिए अपने साले तोतो मांझी को भी बुलाया था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और कालीचरण ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। तवा उठाया और सिर पर कई वार किए पत्नी को थप्पड़ मारते देख वहां मौजूद उसका भाई तोतो मांझी आक्रोशित हो गया। गुस्से में आकर उसने रसोईघर से रोटी बनाने वाला तवा उठाया और कालीचरण भूईया के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण कालीचरण की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तोतो मांझी फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जाता है कि कालीचरण भूईया झारखंड के धनबाद स्थित एक कोलियरी में कार्यरत थे और लगभग तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होकर गांव में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोनो थाना के अवर निरीक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है। जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के मुगल चपरी गांव में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद एक व्यक्ति की हत्या हो गई। बुधवार देर शाम हुई इस घटना में साले ने अपनी बहन को थप्पड़ मारने से नाराज होकर जीजा को तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मुगल चपरी निवासी कालीचरण भूईया (63) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कालीचरण ने अपने घर पर मटन बनवाया था और भोजन के लिए अपने साले तोतो मांझी को भी बुलाया था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और कालीचरण ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। तवा उठाया और सिर पर कई वार किए पत्नी को थप्पड़ मारते देख वहां मौजूद उसका भाई तोतो मांझी आक्रोशित हो गया। गुस्से में आकर उसने रसोईघर से रोटी बनाने वाला तवा उठाया और कालीचरण भूईया के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण कालीचरण की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तोतो मांझी फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जाता है कि कालीचरण भूईया झारखंड के धनबाद स्थित एक कोलियरी में कार्यरत थे और लगभग तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होकर गांव में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोनो थाना के अवर निरीक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।


