21 साल की पार्ट-टाइम यूट्यूबर बोनू कोमाली ने आत्महत्या कर ली है। कोमाली मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली थीं और पिछले 11 महीनों से हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में अकेले रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं। वह यूट्यूब पर अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर किया करती थीं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि जान देने से ठीक पहले कोमाली का अपने बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने कुवैत में रह रही अपनी मां को आखिरी मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, ‘आई लव यू मम्मी सो मच, छोटे भाई का ख्याल रखना।’ जब मां के फोन करने पर भी कोमाली ने कॉल नहीं उठाया, तो उन्होंने एक दोस्त को घर भेजा। वहां दरवाजा तोड़ने पर कोमाली का शव पंखे से लटका मिला।
इसे भी पढ़ें: Modi की यही तो खास बात है! Israel और Palestine दोनों से सर्वोच्च सम्मान पाने वाले चुनिंदा विश्व नेताओं में शुमार हुए
शुरुआती जांच के अनुसार, कोमाली पिछले तीन साल से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रिश्ते में थीं, जो खुद भी एक यूट्यूबर है। खबर है कि हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके कारण वह काफी तनाव में थीं।
पुलिस को पता चला है कि कोमाली ने 6 महीने पहले भी जान देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस फोन रिकॉर्ड्स और दोस्तों के बयानों के आधार पर मामले की पूरी जांच कर रही है।


