भोपाल में रजक समाज का आंदोलन:अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर जुटेंगे लोग

भोपाल में रजक समाज का आंदोलन:अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर जुटेंगे लोग

संयुक्त मोर्चा रजक समाज मध्यप्रदेश के नेतृत्व में गुरुवार को राजधानी भोपाल में बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। संगठन ने रजक समाज को पूरे मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है। आंदोलन का आयोजन रॉयल मार्केट स्थित बाबा साहब अंबेडकर मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे तक बड़ी संख्या में समाज के लोगों के एकत्र होने की संभावना जताई गई है। समाज के लोगों से भोपाल पहुंचने की अपील जारी संगठन ने पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम से “भोपाल चलो” का आह्वान किया है। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई है। इसे समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा आंदोलन बताया गया है। लंबे समय से लंबित मांग का उठाया गया मुद्दा संगठन का कहना है कि रजक समाज को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किए जाने से समाज के लोगों को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मांग को लंबे समय से लंबित बताया गया है। पोस्टर में प्रदेश संयोजक कैलाश नाहर और युवा प्रदेश संयोजक मोनू (लक्ष्मण) रजक के नाम उल्लेखित हैं। पदाधिकारियों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने और सरकार तक मांग मजबूती से पहुंचाने की बात कही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *