कटिहार में 35 वाहनों से एक लाख का जुर्माना वसूला:कुरसेला चौक पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई, चेकिंग अभियान रहेगा जारी

कटिहार में 35 वाहनों से एक लाख का जुर्माना वसूला:कुरसेला चौक पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई, चेकिंग अभियान रहेगा जारी

कटिहार के कुरसेला चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। अभियान के दौरान ओवरटेक करने, बिना वैध कागजात वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर सख्ती बरती गई। जांच में कुल 35 छोटे-बड़े वाहनों को पकड़ा गया। एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला इन वाहनों से कुल एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक जांच के समय आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने इस अभियान का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ऐसी नियमित कार्रवाई से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अनियंत्रित ओवरटेकिंग के कारण लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे। कटिहार के कुरसेला चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। अभियान के दौरान ओवरटेक करने, बिना वैध कागजात वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर सख्ती बरती गई। जांच में कुल 35 छोटे-बड़े वाहनों को पकड़ा गया। एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला इन वाहनों से कुल एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक जांच के समय आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने इस अभियान का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ऐसी नियमित कार्रवाई से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अनियंत्रित ओवरटेकिंग के कारण लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *