रेवाड़ी सड़क हादसे में घायल सिक्योरिटी गार्ड की मौत:दो मोटरसाइकिलों में हुई थी आमने-सामने की टक्कर, पीजीआई में चल रहा था इलाज

रेवाड़ी सड़क हादसे में घायल सिक्योरिटी गार्ड की मौत:दो मोटरसाइकिलों में हुई थी आमने-सामने की टक्कर, पीजीआई में चल रहा था इलाज

रेवाड़ी में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल सिक्योरिटी गार्ड की रोहतक पीजीआईएमएस मौत हो गई। कसौला थाना पुलिस ने सूचना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। ड्यूटी कर घर लौटते समय हादसा गांव रामपुरायनी नौखा निवासी विमल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसका भाई राजेंद्र सिंह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। 23 फरवरी की देर शाम वह ड्यूटी कर मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टककर मार दी। साथी सिक्योरिटी गार्ड ने दी सूचना विमल सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह गांव के ही गुप्तेश्वर ने उन्हे इसकी सूचना दी। गुप्तेश्वर राजेंद्र के साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। गुप्तेश्वर ने बताया था कि रास्ते में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने राजेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया था। कसौला थाना में केस दर्ज उन्होंने बताया कि राजेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। तभी से राजेंद्र का पीजीआई में उपचाराधीन था। 25 फरवरी को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिकायत के बाद कसौला थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *