दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी:नशेड़ियों ने छात्र का मोबाइल छीन लिया था, पुलिस ने 4 उपद्रवियों को हिरासत में लिया

दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी:नशेड़ियों ने छात्र का मोबाइल छीन लिया था, पुलिस ने 4 उपद्रवियों को हिरासत में लिया

दरभंगा में बुधवार देर रात 2 पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जख्मी छोटू ने कहा कि मोहल्ले के कुछ नशेड़ियों ने एक छात्र का मोबाइल छीन लिया था। छात्र लॉज में रहकर पढ़ाई करता है। मोबाइल को लकेर छात्र और नशेड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान नशे में युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से 4 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की पहचान की जा रही है। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले की है। छात्र अपना मोबाइल मांगने गया था घायल छोटू कुमार के अनुसार पीड़ित छात्र नशेड़ियों को पहचानता था और मोबाइल वापस लेने उनके मोहल्ले में गया था। मुहल्ले के लोगों ने पहले कहा कि मोबाइल सुबह दिया जाएगा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई।
घायल युवक ने बताया कि उसके हाथ, कमर और सिर में चोट लगी है। उसने दावा किया कि उनकी ओर से कोई पथराव नहीं किया गया, सामने वाले पक्ष के युवकों ने ही हमला किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है। तीन लड़कों ने मिलकर मोबाइल छीना था प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भू कुमार झा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मौलागंज में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि तीन लड़कों ने मिलकर एक युवक का मोबाइल छीन लिया था।
अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिस घर पर युवक मोबाइल मांगने गया था, उसी परिवार के लोगों के साथ मारपीट हुई। सिर्फ एक-दो पत्थर दोनों ओर से चले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दरभंगा में बुधवार देर रात 2 पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जख्मी छोटू ने कहा कि मोहल्ले के कुछ नशेड़ियों ने एक छात्र का मोबाइल छीन लिया था। छात्र लॉज में रहकर पढ़ाई करता है। मोबाइल को लकेर छात्र और नशेड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान नशे में युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से 4 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की पहचान की जा रही है। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले की है। छात्र अपना मोबाइल मांगने गया था घायल छोटू कुमार के अनुसार पीड़ित छात्र नशेड़ियों को पहचानता था और मोबाइल वापस लेने उनके मोहल्ले में गया था। मुहल्ले के लोगों ने पहले कहा कि मोबाइल सुबह दिया जाएगा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई।
घायल युवक ने बताया कि उसके हाथ, कमर और सिर में चोट लगी है। उसने दावा किया कि उनकी ओर से कोई पथराव नहीं किया गया, सामने वाले पक्ष के युवकों ने ही हमला किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है। तीन लड़कों ने मिलकर मोबाइल छीना था प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भू कुमार झा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मौलागंज में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि तीन लड़कों ने मिलकर एक युवक का मोबाइल छीन लिया था।
अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिस घर पर युवक मोबाइल मांगने गया था, उसी परिवार के लोगों के साथ मारपीट हुई। सिर्फ एक-दो पत्थर दोनों ओर से चले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *