Rajasthan Civic Elections : राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव पर नया अपडेट, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं भजनलाल सरकार

Rajasthan Civic Elections : राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव पर नया अपडेट, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं भजनलाल सरकार

Rajasthan Civic Elections : राजस्थान सरकार 309 में से 113 नगरीय निकायों का चुनाव टलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) में कहा कि हाईकोर्ट ने 113 निकायों का परिसीमन रद्द किया है, ऐसे में यहां चुनाव कराने के लिए समय बढ़ाया जाए। हालांकि अभी तक सुनवाई की तारीख तय नहीं है।

113 निकायों में वार्डों की आंतरिक सीमाओं में हुआ बदलाव

कुल 309 नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं, राजस्थान सरकार ने 113 के लिए समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। इन 113 निकायों में वार्डों की संख्या तो नहीं बदली गई थी, लेकिन इनकी आंतरिक सीमाओं में बदलाव किया था।

15 अप्रेल तक चुनाव कराने का निर्देश

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत और नगर निकायों के चुनाव 15 अप्रेल तक कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *